उज्जैन

इस साल पड़ेंगे चार ग्रहण, 20 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी शुरुआत

Sanjay Patel
6 Jan 2023 11:43 AM GMT
इस साल पड़ेंगे चार ग्रहण, 20 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी शुरुआत
x
वर्ष भर में इस बार चार ग्रहण पड़ेंगे। जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल को पड़ने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी। जिनमें से भारत में केवल दो खगोलीय घटनाओं को ही देखा जा सकेगा।

वर्ष भर में इस बार चार ग्रहण पड़ेंगे। जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल को पड़ने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी। उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला के जानकारों की मानें तो इस वर्ष एक पूर्ण सूर्यग्रहण समेत ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य लोगों को देखने को मिलेंगे। जिनमें से भारत में केवल दो खगोलीय घटनाओं को ही देखा जा सकेगा।

भारत में नहीं देखा जा सकेगा पहला ग्रहण

खगोलविदों की मानें तो इस वर्ष ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। इस दौरान पहला पूर्ण सूर्यग्रहण पड़ेगा। हालांकि नववर्ष के पहले सूर्यग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जबकि वर्ष का दूसरा ग्रहण चंद्रगहण के रूप में देखा जा सकेगा। यह चंद्रग्रहण पांच और छह मई की दरमियानी रात पड़ेगा। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। यहां उल्लेखनीय है कि उपच्छाया चंदग्रहण उस समय लगता है जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे चंद्रमा धरती की परछाई का हल्का भाग से होकर गुजरता है। इस चंदग्रहण को भारत में देखा जाएगा।

14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात भी ग्रहण

बताया गया है कि साल के इकलौते वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से भी देश के खगोल प्रेमी वंचित रहेंगे। क्योंकि यह घटना भारतीय मानक समय के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात घटित होगी। ऐसे में लोग इसके नजारे से वंचित हो जाएंगे। खगोलविदों की मानें तो 5 व 6 मई की दरमियानी रात उपच्छाया चंद्रग्रहण भारत में देखा जाएगा। जिसमें चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें आंशिक तौर पर कटी दिखाई देंगी। इस दौरान ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछांई के रूप में देखा जा सकेगा। इस खगोलीय घटना का नजारा भारत के लोग भी देख सकेंगे।

Next Story