उज्जैन

MP First Unity Mall: एमपी के उज्जैन में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिटी मॉल, एक ही छत के नीचे मिलेंगे देश के 36 राज्यों के उत्पाद

Sanjay Patel
29 Jun 2023 10:13 AM GMT
MP First Unity Mall: एमपी के उज्जैन में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिटी मॉल, एक ही छत के नीचे मिलेंगे देश के 36 राज्यों के उत्पाद
x
MP News: मध्यप्रदेश का पहला यूनिटी मॉल 285 करोड़ की लागत से उज्जैन में खुलेगा। जिसमें एक ही छत के नीचे देश के 36 राज्यों के प्रमुख उत्पाद मिलेंगे।

MP Ujjain Unity Mall: मध्यप्रदेश का पहला यूनिटी मॉल 285 करोड़ की लागत से उज्जैन में खुलेगा। जिसमें एक ही छत के नीचे देश के 36 राज्यों के प्रमुख उत्पाद मिलेंगे। एमपी में निर्मित होने वाले इस सबसे बड़े मॉल में होटल से लेकर ऑडिटोरियम व गार्डन भी तैयार किया जाएगा। जिसमें देश के सभी राज्यों के उत्पाद की दुकानें होंगी। एक जिला-एक उत्पाद को भी यहां पर प्रदर्शित किया जाएगा।

5 एकड़ जमीन में होगा निर्माण

उज्जैन में यूनिटी मॉल का निर्माण 5 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। निर्माण में केन्द्र सरकार 50 करोड़ रुपए की सहायता देगी। जबकि भूमि राज्य सरकार की होगी। इस दो मंजिला मॉल में 36 राज्यों के शोरूम रहेंगे। प्रदेश के 52 जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर दुकानें होंगी। खान पान की दुकान, खेलकूद गतिविधियों के साथ ही सभागार के लिए भी इसमें स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।

हेरिटेज लुक में बनेगा मॉल

यूनिटी मॉल का निर्माण हेरिटेज लुक में कराया जाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों में एक माल का निर्माण किया जाएगा। एमपी में इसका निर्माण उज्जैन में किया जाएगा। जिसमें देश के सभी राज्यों के उत्पाद की दुकानें होंगी। इस मॉल में एक जिला-एक उत्पाद, जीआई टैग व हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। मॉल में देश भर से महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होटल से लेकर ऑडिटोरियम और गार्डन के साथ ही पार्किंग भी बनाई जाएगी। इस मॉल के बन जाने से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सकेगा।

उज्जैन विकास प्राधिकरण करेगा निर्माण

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल के मुताबिक केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश का सबसे बड़ा मॉल बनेगा। जिसका निर्माण इम्पीरियल होटल के समीप खाली पड़ी जगह पर किया जाएगा मध्यप्रदेश में उज्जैन को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां देश के साथ ही विदेशों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मॉल में 36 राज्यों की दुकानों के साथ बड़ी होटल, बगीचा व अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जिसका डीपीआर बनकर तैयार हो चुका है, इसके लिए टेंडर जल्द ही कराया जाएगा।

Next Story