उज्जैन

Ujjain Mahakal Lok: एमपी के उज्जैन महाकाल लोक में सप्तऋषि की लगाई गईं नई मूर्तियां, मुख्यमंत्री कर सकते हैं अनावरण

Sanjay Patel
15 Aug 2023 10:30 AM GMT
Ujjain Mahakal Lok: एमपी के उज्जैन महाकाल लोक में सप्तऋषि की लगाई गईं नई मूर्तियां, मुख्यमंत्री कर सकते हैं अनावरण
x
Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोग में सप्त़ऋषि की नई मूर्तियों को दोबारा लगा दिया गया है। मूर्तियां अभी कपड़े से ढंकी हुई हैं। जिनके पास जाने की इजाजत श्रद्धालुओं को अभी नहीं है।

Ujjain Mahakal Lok: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोग में सप्त़ऋषि की नई मूर्तियों को दोबारा लगा दिया गया है। मूर्तियां अभी कपड़े से ढंकी हुई हैं। जिनके पास जाने की इजाजत श्रद्धालुओं को अभी नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इनका अनावरण कर सकते हैं। इन मूर्तियों को सोमवार की देर रात मुंबई से उज्जैन लाया गया है। यहां पर यह बता दें कि उज्जैन के महाकाल लोक में गत 28 मई को आंधी तूफान के दौरान यह मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थीं।

मुंबई से आईं 7 मूर्तियां

उज्जैन महाकाल लोक में मुंबई से 7 मूर्तियों को लाया गया है। गत दिनों आंधी-तूफान के दौरान सप्तऋषि की 7 में से 5 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थीं। जिसके बाद महाकाल लोक प्रोजेक्ट के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए थे। यह मामला देश भर में सुर्खियों में आ गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई मूर्तियां बनवाने की घोषणा की थी। इसके लिए एजेंसी को नई प्रतिमाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

मूर्तियां पहले से ज्यादा मजबूत होने का दावा

ऐसा दावा किया जा रहा है कि उज्जैन लाई गई यह मूर्तियां पहले की मूर्तियों से ज्यादा मजबूत हैं। इनका बेस भी मजबूत रहेगा। स्टैंडपर इन्हें लोहे की रॉड और सीमेंट-कंक्रीट मटेरियल से स्थापित किया गया हैं मूर्तियों के जॉइंट भी मजबूती से जोड़े गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने मूर्तियां बनाने वाली एजेंसी के खर्च पर ही नई प्रतिमाओं को तैयार करवाया है। इनकी प्राण प्रतिष्ठा 20 अगस्त से पहले होने की संभावना जताई गई है।

पूर्व में रिपेयर कर लगाने का था प्लान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022 को किया था। मूर्तियों के आंधी तूफान में गिर जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया था। महाकाल लोक में किए गए कार्यों की शिकायत लोकायुक्त में भी हुई थी। लगातार विरोध के बीच सप्तऋषि की 6 मूर्तियों को रिपेयर करने की बात हुई। किंतु विरोध ज्यादा बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने इनको नए सिरे से बनवाने की बात कही थी। अब यह मूर्तियां बनकर उज्जैन महाकाल लोक में लगा दी गई हैं। फिलहाल इन मूर्तियों को कवर से ढंका गया है। अभी यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इनके समीप जाने की इजाजत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन मूर्तियों का अनावरण कर सकते हैं।

Next Story