उज्जैन

महाकाल में भस्मआरती की बुकिंग फुल, हरसिद्धि में भी जगह खाली नहीं

Aaryan Puneet Dwivedi
24 Dec 2023 9:34 AM IST
महाकाल में भस्मआरती की बुकिंग फुल, हरसिद्धि में भी जगह खाली नहीं
x
उज्जैन में 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत के पहले देशभर के श्रद्धालु महाकाल आकर नया वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत के पहले देशभर के श्रद्धालु महाकाल आकर नया वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल की शुरूआत भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में करने के लिए हर कोई चाहता है।

सूत्रों ने बताया कि यही कारण है कि महाकाल की भस्म आरती, मंगलनाथ की भात पूजा और हरसिद्धि मंदिर में दीपमालिकाओं के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार है और अब हालात यह है कि सभी स्थानों पर बुकिंग फुल हो चुकी है।

हरसिद्धि में अभी से बढ़ने लगी भीड़

नए साल में बाबा महाकाल, मंगलनाथ और हरसिद्धि में अभी से भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी की तारीख की बुकिंग फुल हो चुकी है। मंगलनाथ-अंगारेश्वर में भात पूजा तो हरसिद्धि मंदिर में दीपमाला के लिए श्रद्धालुओं को तारीख खाली नहीं मिल रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story