Tourism

मध्यप्रदेश के इस शहर में छापे जाते हैं नोट, घूमने के लिहाज से भी है खास जगह, जानें

Sanjay Patel
10 March 2023 7:24 AM GMT
मध्यप्रदेश के इस शहर में छापे जाते हैं नोट, घूमने के लिहाज से भी है खास जगह, जानें
x
MP News: मध्यप्रदेश में घूमने के लिए कई प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं जो अपने आप में खास हैं।

मध्यप्रदेश में घूमने के लिए कई प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं जो अपने आप में खास हैं। एमपी का देवास भी देश भर में नोटों की छपाई करने वाले राज्यों में प्रसिद्ध है। यह शहर नोटों की छपाई के लिए पहचाना जाता है। यह धार्मिक दृष्टि से भी लोगों के लिए खास पहचान रखता है। देवास वाली माता के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर पहुंचते हैं। यहां पर एक पहाड़ी मंदिर भी है जो काफी प्रसिद्ध है।

देवास माता मंदिर शक्तिपीठों में गिना जाता है

देवास की पहाड़ी में स्थित मंदिर को देवास टेकरी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को चामुंडा देवी और तुलजा भवाने के मंदिर से नाम से भी लोग पहचानते हैं। यहां नवरात्रि ही नहीं हमेशा भक्तों का आना-जाना बना रहता है। भारत के शक्तिपीठों में गिने जाने के कारण यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भेरू बाबा के दर्शन करना सबसे अधिक जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। जिसके कारण यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

एमपी के देवास में छपते हैं नोट

मध्यप्रदेश के देवास में नोटों की छपाई भी की जाती है जिसके कारण भी यह फेमस है। देवास के नॉट प्रेस में नोट छापे जाते हैं। यहां पर 20, 50, 100, 500 रुपए के नोट छपते हैं। यहां पर नोटों में प्रयोग होने वाली स्याही का भी प्रोडक्शन किया जाता है। यहां उल्लेखनीय है कि देश में चार बैंक नोट प्रेस में नोट छापने का कार्य होता है। इंडिया में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में नोटों की छपाई होती है। एमपी के देवास में साल भर में लगभग 265 करोड़ रुपए के नोटों की छपाई की जाती है।

देवास में घूमने के लिए यह जगहें

देवास में घूमने के लिए भी कई जगहें मौजूद हैं। यहां पर गिदीया खो, खुडैल देवता का मंदिर व मीठा तालाब भी मौजूद हैं। जहां की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को यह काफी भात है। इंदौर से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर ही देवास जिला स्थित है। जिसको नोट छापने वाले कारखाने के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां पर देवास माता टेकरी सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यहां की माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

Next Story