Tourism

Christmas Holiday 2021: कहाँ जाएँ क्रिसमस की छुट्टियों में

Christmas Holiday 2021: कहाँ जाएँ क्रिसमस की छुट्टियों में
x

Christmas

क्रिसमस के दिनों में आपको जरूर घूमना चाहिए.

क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है। पहले क्रिसमस का जश्न और फिर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन एक perfect टाइम होता है जब आप अपने दोस्तों और family मेंबर्स के साथ enjoy कर सकते हैं।

छुट्टियों में कहाँ घूमने जाएँ ,यह अपने आप में एक बड़ा सवाल होता है। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ आप छुट्टियों का पूरा मज़ा उठा सकें।

Goa

क्रिसमस की बात आते ही गोवा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वैसे तो गोवा साल में कभी भी जाया जा सकता है लेकिन क्रिसमस के दौरान यहाँ पर एक अलग ही रौनक दिखाई देती है। यहाँ के बीच पर नाइट पार्टी और cathedrals की लाइट और फूलों से सजावट देखते ही बनती है।

Shillong

मेघालय की राजधानी Shillongमें क्रिसमस बहुत ही उमंग व उत्साह से मनाया जाता है। यही कारण है कि यह भारत में सबसे अच्छे क्रिसमस गेटवे के रूप में प्रचलित है। यहाँ का Cathedral of Mary Help of Christians बहुत ही फेमस है और क्रिसमस पर यहाँकी छटा ही निराली होती है। वहॉं एक बार जरूर जाना चाहिए।

St. Philomena Church, Mysore

मैसूर के St. Philomena Church को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहाँ पर Christmas से लेकर New Year तक का सेलिब्रेशन बहुत ही खास तरीके से किया जाता है। इसे St. Joseph Church के नाम से भी जाना जाता है।

Kerala

दक्षिण भारत में क्रिसमस के दौरान घूमने की बेहतरीन जगहों की बात की जाए तो केरल सबसे अच्छी जगहों में से एक है। Beech लवर्स के लिए तो यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ Christmas enjoy करने के बहुत सारे options हैं, जैसे क्रिसमस प्ले देखना, बीच पर bonfire का मज़ा लेना ,वहाँ की लोकल feast का हिस्सा बनना इत्यादि।

क्रिसमस के दौरान इन सभी जगहों पर घूमने से ना केवल आनंद बल्कि पूरी तरह से rejuvenation भी हो जाता है। यह छुट्टियां रोज़मर्रा की तनाव भरी जिंदगी से न केवल थोड़ा ब्रेक देती हैं बल्कि आने वाले नए साल के लिए भी पूरे जोश और उत्साह से भर देती हैं। इसलिए हर किसी को इन छुट्टियों का पूरा मज़ा लेना चाहिए।

Next Story