टेक और गैजेट्स

Xiaomi ने इस सर्विस को भारत में किया बंद, लाखों लोगों को होगी परेशानी

Xiaomi ने इस सर्विस को भारत में किया बंद, लाखों लोगों को होगी परेशानी
x
Xiaomi India Discontinues Mi Credit, Mi Pay Apps : शाओमी ने अपनी फायनेंसियल सर्विसेज को इंडिया में बंद कर दिया है।

Xiaomi India Discontinued Mi Credit, Mi Pay App : स्मार्टफोन कम्पनी निर्माता शाओमी ने आज से तीन साल पहले भारत में अपनी फायनेंसियल सर्विस शुरू की थी, लेटस्ट न्यूज़ के मुताबिक Xiomi अपनी Financial Service को इंडिया में बंद कर रही है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी इंग्लिश टेक्नोलॉजी साइट TechCrunch ने दी है। और साथ ही इससे जुड़े कई और भी मामले सामने आये हैं।

Mi Pay NPCI की लिस्ट से हुआ बाहर

NPCI मतबल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम जिसकी सूची से Mi Pay App को बाहर कर दिया गया है। इस एप्प को तीन साल पहले लांच किया गया है. जिसकी सहायता से यूजर्स अपने पैसे को ट्रांसफर कर सकते थे। इसके द्वारा सभी प्रकार के पेमेंट किये जा सकते थे।

Xiomi India After Stop Mi Pay Service

शाओमी के इन्डिया के प्रवक्ता का कहना है की हमारे द्वारा मेन कॉमर्सियल सर्विस पर फोकस करने के लिए Mi की फायनेंसियल सेवाओं को बंद कर दिया है। हमने यह सर्विस मार्च 2022 में ही बंद कर दी थी। मात्र चार सालों में ही हमने हजारों लोगों को जोड़ा और उन्हें सुविधा प्रदान करने में सक्षम थे। इस दौरान हम अपने साथ काम करने वालों और कस्टमर्स का सपोर्ट करते रहे हैं। Mi Pay और Mi Credit App गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।

भविष्य में और भी इनोवेशन लाएंगे

शाओमी इंडिया (Xiomi India) ने कहा की भले ही उन्होंने अपनी फायनेंसियल सेवा (Financial Service) को इंडिया में बंद कर दिया है, लेकिन वे अपने नए टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स और इनोवेशंस लाते रहेंगे भारतीय बाजार में लाना जारी रखेंगे।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन का मामला

इंडिया में शाओमी कम्पनी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है जिसमें की 5,500 करोड़ रूपए जमा थे। शाओमी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला चल रहा है।

Next Story