
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- आज से इन 18 स्मार्टफोन...
आज से इन 18 स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, लिस्ट में देखें कहीं आपका स्मार्टफोन भी तो नहीं...

WhatsApp will not work in these smartphones: 18 स्मार्टफोन में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) का सपोर्ट आज 24 अक्टूबर से बंद हो जाएगा। लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन शामिल हैं, जो आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट हो रहें हैं।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एंड्रॉयड OS के 4.1 वर्जन में WhatsApp का सपोर्ट बंद हो जाएगा। जबकि WhatsApp के अनुसार, यह ऐप अब ऑपरेटिंग सिस्टम के 5.0 वर्जन और इससे नए वाले वर्जन को सपोर्ट करेगा।
एपल की बात करें तो iPhone के iOS 12 और नए वर्जन को यह सपोर्ट करेगा। इसके अलावा KaiOS 2.5.0 और उससे ऊपर वर्जन वाले स्मार्टफोन पर भी WhatsApp सपोर्ट करेगा, जिनमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल हैं।
इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा वाट्सऐप
वॉट्सऐप ने जिन कंपनियों के स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करना बंद किया, उनमें सेमसंग और एलजी जैसे अन्य बड़े ब्रांड शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर फोन्स के ऑपरेटिव सिस्टम काफी पुराने हैं। जो लोग पहले ही अपने स्मार्टफोन्स को अपडेट कर चुके हैं, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है।
- Nexus 7 (upgradeable to Android 4.2)
- Samsung Galaxy Note 2
- HTC One
- Sony Xperia Z
- LG Optimus G Pro
- Samsung Galaxy S2
- Samsung galaxy nexus
- HTC Sensation
- Motorola Droid Razr
- Sony Xperia s2
- Motorola Zoom
- Samsung Galaxy Tab 10.1
- Asus i pad transformer
- Acer Iconia Tab A5003
- Samsung Galaxy S
- HTC Desire HD
- LG Optimus 2X
- Sony Ericsson Xperia Arc3
वॉट्सऐप भेजेगा नोटिफिकेशन
अपना सपोर्ट समाप्त करने से पहले, वॉट्सऐप यूजर्स को पहले एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिसमें सूचित किया जाएगा कि डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम अब सपोर्टेड नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए एक रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। वॉट्सऐप की ओर से एक ब्लॉग में कहा गया कि लेटेस्ट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ बने रहने के लिए हम नियमित रूप से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देते हैं। इससे नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करना आसान हो जाता है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




