टेक और गैजेट्स

WhatsApp Digi Locker: पुलिस रोके तो व्हाट्सऐप खोल के दिखा देना, काम हो जाएगा

WhatsApp Digi Locker: पुलिस रोके तो व्हाट्सऐप खोल के दिखा देना, काम हो जाएगा
x
WhatsApp Digi Locker: व्हाट्सएप का ये नया फीचर हर भारतीय के बहुत काम आने वाला है

WhatsApp Digi Locker: अब आपको कभी बीचे में रास्ते में पुलिस रोके और लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज मांगे तो घबराने की जरूरत नहीं है सीधा व्हाट्सऐप ओपन करिये और पुलिस को दिखा दीजिये काम हो जाएगा। अरे भाई हम व्हाट्सऐप चैट नहीं WhatsApp Digi Locker में सेव डॉक्युमेंट दिखाने की बात कह रहे हैं. आप अब वॉट्सऐप की मदद से पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्‍य डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकेंगे। इलेक्‍ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने ऐलान किया है कि लोग अब डिजिलॉकर सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए वॉट्सऐप पर MyGov हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर पाएंगे।

अगर आप PAN, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी साथ नहीं लेकर घूमना चाहते हैं तो व्हाट्सऐप का यह नया फीचर आपके काफी कामआने वाला है। यानी अगर आप गलती से घर पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस भूल गए हैं तो वॉट्सऐप पर DL डाउनलोड करके दिखाने से आप चालान कटवाने से बच सकेंगे।

व्हाट्सऐप पर अपने डॉक्युमेंट कैसे सेव करें

How to use WhatsApp Digi Locker:

  1. अपने मोबाइल में 9013151515 नंबर को सेव कर लें,। नंबर सेव करने के बाद वॉट्सऐप खोलें
  2. वॉट्सऐप खोलने के बाद इसी नंबर के साथ चैट बॉक्स को ओपन करें और 'Digilocker' टाइप करके भेज दें, या Hi और नमस्ते कह दें
  3. इसके बाद आपको दो ऑप्शन्स मिलेंगे, कोविन (COWIN) सर्विस और WhatsApp Digi Locker सर्विस
  4. जैसे ही आप डिजिलॉकर सर्विस को चुनेंगे उसे आधार से चेक किया जाएगा और फिर आपको एक OTP मिलेगा
  5. OTP वेरिफाई होने के बाद ये आपको बताएगा कि आपके डिजिलॉकर में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं।
  6. इसके बाद उस डॉक्यूमेंट्स के साथ जो भी मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उसे डालें और फिर आपको OTP मिलेगा
  7. वेरिफाई करने के बाद आप आसानी से डॉक्यूमेंट को व्हाट्सऐप डाउनलोड कर सकेंगे।

पुलिस मानेगीं या नहीं

काहे नहीं मानेगी, सब मानेगी, देश के पीएम डिजिटलाइज़शन को बढ़ावा इसी लिए न दे रहे हैं. वैसे भी सरकार ने ही डिजिलॉकर की शुरुआत की है जो पूरे देश में मान्य होता है. तो आप बिंदास अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट घर में रखिये और डिजिलॉकर में अपने डॉक्युमेंट डाउनलोड कर लीजिये

Next Story