टेक और गैजेट्स

3 जनवरी को लॉन्च होगा VIVO Y21T, जानिए फीचर्स

Vivo Y21T to be launched on January 3
x
3 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा VIVO Y21T आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।

नए साल का आगमन हो रहा है और लोग नए साल में नए तकनीक का भी स्वागत करने को बेसबर है। नई साल को मोबाइल कंपनियां भी एक त्यौहार की तरह बनाने की कोशिश करती है। जिसमें वह आकर्षक ऑफर और नई तकनीक के साथ नए स्मार्टफोंस की पेशकश करती है इसी कड़ी में चाइनीस कंपनी विवो ने भी अपने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए एक नए फोन की लॉन्च की घोषणा की है।

V3 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन ViVo Y21T लॉन्च करने जा रहा है जिसकी स्पेसिफिकेशन कुछ समय से इंटरनेट पर लीक हो रही थी मगर कुछ वक्त पहले ही विवो के द्वारा लांच किए गए Vivo Y21 के पोस्टर के द्वारा कुछ बातों का पता चला है।

Vivo Y21T के प्रमोशनल पोस्टर में कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है मगर कंपनी ने अभी तक इसकी खूबियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इंटरनेट पर वायरल एक रिपोर्ट के अनुसार आज हम आपको ViVo Y21T के फीचर्स के बारे में बताएंगे। ViVo Y21T में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर है तथा इसकी स्क्रीन 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन होगी। जिसमें 2408 ×1080 पिक्सेल का रेजोल्यूशन मिलेगा। ViVo Y21T में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है और आप इसके RAM को वर्चुअल बढ़ा भी सकते हैं। ViVo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है और 8mp का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फन टच OS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह दो कलर में उपलब्ध है जो ब्लैक और वाइट होंगे और बैटरी की बात करें तो इसमें 18 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने ViVo Y21T की कीमत ₹16470 रखी है।

Next Story