टेक और गैजेट्स

Upcoming Phone 2023 : नए साल में लांच होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स

Upcoming Phone 2023 : नए साल में लांच होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स
x
Upcoming Phone 2023 : साल के अंत में महंगे स्मार्टफोन खरीदने से अच्छा है, कुछ दिन और रुककर लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को ख़रीदा जाए।

Upcoming Phone 2023 : साल के अंत में महंगे स्मार्टफोन खरीदने से अच्छा है, कुछ दिन और रुककर लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को ख़रीदा जाए। क्योंकि भले ही पुराने साल में स्मार्टफोन्स आपको ऑफर के तहत थोड़ा सस्ता मिल जाएं। लेकिन पुराना तो पुराना हो जाता है। इसलिए आज हम आपको फ्लैगशिप फीचर्स वाले अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जो की 2023 में लांच होने वाले हैं (Upcoming Smartphone In 2023)

Upcoming Smartphone In 2023
1. iQOO 11 Series - Upcoming Smartphone In 2023

नए साल की शुरुआत में ही आइकू अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने वाला है. कम्पनी का दावा है की यह दुनिया का सबसे फ़ास्ट स्मार्टफोन होने वाला है। 5000mah की बैटरी के साथ 120 वाट की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाली है। 512 जीबी तक की स्टोरेज और 12GB रैम मिलने वाली है। 10 जनवरी को लांच होगा।

2. Redmi Note 12 5G -Upcoming Smartphone In 2023

साल की शुरुआत में रेडमी अपने Redmi Note 12 5G को लांच करेगा। 48 मेगापिक्सेल का कैमेरा होगा। स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट के द्वारा संचालित होगा। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी और 33 वाट की चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगी। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लांच होगा।

3. Moto X40 -Upcoming Smartphone In 2023

इसे शुरू में चाइना में ही लांच किया जायेगा, लेकिन नए साल के पहले महीने में इण्डिया में लांच होने की सम्भावना है. जो की 165hz के रिफ्रेश रेट के साथ में आएगा। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जायेगा। 12 जीबी की रैम और 512 जीबी तक का स्टोरेज दिया जायेगा। 60mp का फ्रंट कैमेरा होगा।

4. Realme GT neo 5 -Upcoming Smartphone In 2023

प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी जाएगी, जो की 16 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ में आएगा। 4600mah की बैटरी और उसे चार्ज करने के लिए 240 वाट की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने दी जाएगी। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लांच होगा।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story