टेक और गैजेट्स

2021 में Instagram पर ये Reels हुए सबसे ज्यादा वायरल

Anyone can earn bumper with this new feature of Instagram
x
इंस्टाग्राम में साल 2021 में कई रील्स वायरल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा यह रील्स वायरल हुईं हैं..

2021 का आज आखिरी दिन है और कल से 2022 शुरू हो जाएगा जारी नए साल की शुरुआत कल से होगी और आज है जश्न की रात। 2021 में जब से टिकटोक बैन हुआ था तब से इंस्टाग्राम में एक नया फीचर रील जारी किया था। Instagram के इस नए फीचर को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया और बहुत ज्यादा इस रील फीचर का यूज भी किया गया। बहुत से लोगों के डांस मूव्स, एक्टिंग पसंद किए गए। लेकिन इन सभी के बीच क्या आप जानते हैं उन रील को जो इंस्टाग्राम पर 2021 में सबसे ज्यादा वायरल हुए? नहीं! तो चलिए आपको बताते हैं 2021 में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले इंस्टाग्राम रील्स कौन से थे?

पहले नंबर पर इनका इंस्टाग्राम हैंडल है:

खेबी लेम(Khaby Lame) के नाम से फेमस इस इंस्टाग्राम हैंडल की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया था 30 अगस्त को, इस वीडियो को 286 million views मिले। इस वीडियो में Khaby Lame एक आयरन मशीन के साथ खेल रहे थे। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे खूब पसंद किया। आपको बता दें इस वीडियो में 13 मिलियन से ज्यादा लाइक आए और यह इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल हुआ। इतना ही नहीं इस वीडियो पर 90000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किया।

इस बच्ची का इंस्टाग्राम हैंडल रहा दूसरे नंबर पर

शिवांजली नाम की एक छोटी बच्ची shivanjaliporje.03 नाम का इंस्टाग्राम हैंडल चलाती है। इस बच्ची के इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलीयन फॉलोअर्स भी है। इस बच्ची की एक रील इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वो आंख से इशारे कर रही थी इस रील के 259 मिलीयन व्यूज थे।

तीसरे नंबर पर मछलियों ने मारी बाजी

मछलियां देखना किसी पसंद नहीं होगा। @cochinaquatic नामक इंस्टाग्राम हैंडल से 20 अगस्त 2021 को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। मछलियों का यह वीडियो बहुत ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया गया और इस वीडियो पर काफी सारे कमेंट भी आए। इस वीडियो के व्यूज की बात करें तो इससे 144 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया।

तो ये थे 2021 के टॉप मोस्ट इंस्टाग्राम रील्स, जिन्हें बहुत सारे लाइक्स मिले, व्यूज मिले और ये Instagram हैंडल बहुत ज्यादा फेमस भी हो गए।

Next Story