टेक और गैजेट्स

Solve Mobile Network Issue: अगर आपके घर या ऑफिस में नहीं आता नेटवर्क, तो अपनाएं ये टिप्स...

Aaryan Puneet Dwivedi
4 May 2022 7:34 PM IST
Solve Mobile Network Issue
x

Solve Mobile Network Issue

Solve Mobile Network Issue: अगर आप भी नेटवर्क इशू से जूझ रहें हैं और आपके घर या ऑफिस में प्रॉपर मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता है तो आप WiFi Calling सेटिंग को ऑन कर तगड़ा नेटवर्क ला सकते हैं.

Solve Mobile Network Issue by using WiFi Calling: देश में मोबाइल नेटवर्क कंपनियां अच्छा नेटवर्क देने का दावा तो करती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. कंपनियों का दावा अक्सर सही नहीं रहता है. देश भर में कई लोग मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से जूझ रहें हैं. कई लोगों को मोबाइल नेटवर्क कंपनी बदलवाने (Port) पर भी राहत नहीं मिल पाती है. आज पर आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं, जिनका उपयोग कर आप अपने घर या ऑफिस में तगड़ा नेटवर्क ला सकते हैं. इसके लिए आपको WiFi Calling को ऑन करना होगा.

कैसे लाएं मोबाइल नेटवर्क?

अगर आप आईफोन या एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप अपने मोबाइल पर तगड़ा नेटवर्क ला सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपके घर या ऑफिस में WiFi का कनेक्शन होना जरूरी है. अक्सर लोग WiFi Broadband का इस्तेमाल करते हैं. इसके इस्तेमाल से आप अपने फ़ोन पर नेटवर्क ला सकते हैं और बिना झंझट के किसी को भी आसानी से कॉल कर सकते हैं.

आपके एंड्राइड और आईफोन में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिसे ऑन करने पर आप आसानी से अपने मोबाइल का नेटवर्क इशू ख़त्म कर सकते हैं. इस फीचर का नाम है WiFi Calling. इस फीचर के जरिए आप नेटवर्क से जुड़ी दिक्कत से बच सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.

क्या है WiFi Calling?

दरअसल, एंड्रॉयड स्मार्टफोन और iPhone में Wi-Fi Calling का फीचर मिलता. इसकी मदद से आप स्मार्टफोन में हो रही नेटवर्क की दिक्कत को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आपके घर में वाईफाई कनेक्शन होना चाहिए. अगर आप iPhone यूजर हैं, तो सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा.

iPhone यूजर्स को क्या करना होगा

यहां आप को Mobile Data सेक्शन पर क्लिक करना होगा. अब यूजर्स को Wi-Fi Calling का ऑप्शन मिलेगा. इस पर आपको क्लिक करना होगा. ध्यान रहे कि यह ऑप्शन तभी मिलेगा जब आपका नेटवर्क Wi-Fi Calling सपोर्ट करता होगा. अब आपको Wi-Fi Calling on This iPhone इनेबल करना होगा. इस तरह से वाईफाई कॉलिंग की सुविधा आपके फोन पर मिलने लगेगी.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये है तरीका

वहीं अगर आप Android यूजर हैं, तो आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको Network & Internet के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपके सामने Wi-Fi Preferences का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक के आपको Advanced के विकल्प पर जाना होगा.

यहां से आप Wi-Fi Calling के ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि कई बार एंड्रॉयड स्किन अलग-अलग होने की वजह से आपको वाईफाई इनेबल करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है. ऐसे में आप सेटिंग में जाकर Wi-Fi Calling को सीधा सर्च भी कर सकते हैं.

क्या होगा फायदा?

इस ऑप्शन की मदद से नेटवर्क खराब होने पर भी आपको बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आप सामान्य फोन कॉल की तरह ही वाई-फाई कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. जब आप वाई-फाई से कनेक्टेड नहीं होंगे, तो आपका मोबाइल कैरियर सामान्य नेटवर्क यूज करेगा.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story