टेक और गैजेट्स

Samsung Galaxy Z Fold3 5G Launched: लांच हुआ दुनिया का पहला Water Resistant फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए खूबियां...

Aaryan Puneet Dwivedi
11 Aug 2021 9:59 PM IST
Samsung Galaxy Z Fold3 5G Launched: लांच हुआ दुनिया का पहला Water Resistant फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए खूबियां...
x

Samsung Galaxy Z Fold3 5G Launched 

Samsung Galaxy Unpacked Event में कंपनी ने अपने Flagship Smartphone Galaxy Fold की तीसरी सीरीज को लांच किया है. कंपनी ने दुनिया का पहला वाटर-रेसिस्टेंट फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 को बाजार में उतार दिया है.

Samsung Galaxy Z Fold3 5G Launched : कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने Galaxy Z Fold Series के Flagship स्मार्टफोन Fold3 5G को लांच कर दिया है. यह दुनिया का पहला वाटर-रेसिस्टेंट फोल्डेबल स्मार्टफोन है और Samsung Galaxy Z Fold2 5G का अपग्रेडेड वर्जन है.

कंपनी ने खूबियों से लैस इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Unpacked Event के दौरान लांच किया है. सबसे ख़ास बात यह है कि यह फोन यह फोन water resistant के लिए IPX8 रेटिंग के साथ उतारा गया है और डिवाइस को Samsung Armor Aluminum से बनाया गया है. वहीं प्रोटेक्शन की बात करें तो फोन Corning Gorilla Glass Victus के साथ उतारा गया है.


Samsung Galaxy Z Fold3 5G Launched


Samsung Galaxy Z Fold3 5G अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया सहित दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में 27 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा. प्री-ऑर्डर आज से शुरू होंगे, लेकिन भारत में अभी इसकी उपलब्धता और प्राइस को लेकर कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. माना जा रहा है, जल्द ही यह फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत के बाजारों में भी उपलब्ध होगा.

फोन का Pre-Order करने वाले ग्राहकों को एक साल तक Samsung Care+ का सुरक्षा कवर मिलेगा, जो Accidental Damage को कवर करेगी, जिसमें स्क्रीन बदलना, पानी से क्षति और बैक कवर को बदलना आदि शामिल है.

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G Specification

Display & Software
  • Samsung Galaxy Z Fold3 5G में 7.6 इंच प्राइमरी QXGA+ (2208x1768 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स स्क्रीन दी गई है.
  • इसका आस्पेक्ट रेशियो 22.5:18, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 374 पिक्सल प्रति इंच है.
  • फोन में कवर स्क्रीन भी दी गई है, 6.2 इंच HD+ (832x2268 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 24.5:9, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पिक्सल डेनसिटी 387 पिक्सल प्रति इंच है.
  • Samsung ने बेहतर रिजल्ट के लिए इस बार रिजॉल्यूशन को बढ़ाया है.
  • फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई पर काम करता है.

Camera

  • इस Foldable Smartphone में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं.
  • ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा,
  • साथ में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और
  • 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है जो 2x ऑप्टिकल जूम और HDR10+ रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.
  • सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और फील्ड-ऑफ-व्यू 80 डिग्री.
  • फोल्डिंग स्क्रीन के टॉप पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी दिया गया है.
  • Samsung Foldable Phone की सबसे बड़ी खूबी है जो मार्केट में बाकी हैंडसेट को टक्कर देगी और साथ ही फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस भी मिलेगा. कैमरा 4 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है.
Processor, RAM & Storage

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 5nm 2.84 गीगाहर्ट्ज Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है, फिलहाल कंपनी ने प्रोसेसर के नाम से पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन उम्मीद है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर हो सकता है. फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज है.

Battery

4400mAh डुअल-सेल बैटरी दी गई है जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है. कम्पैटिबल चार्जर के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

Price

फोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, Phantom Green, Phantom Black और Phantom Silver. इस लेटेस्ट Samsung Mobile फोन की शुरुआती कीमत $1,799.99 (लगभग 1,33,600 रुपये) तय की गई है. फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरिएंट और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story