टेक और गैजेट्स

Samsung ला रहा है 200MP कैमरा वाला सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानिए...

Aaryan Puneet Dwivedi
9 Jan 2023 6:45 PM IST
Updated: 2023-01-09 13:25:34
Samsung Galaxy S23 Release Date
x

Samsung Galaxy S23 Release Date

Samsung Galaxy S23 Release Date: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लांच होने जा रहे हैं. Galaxy Unpacked Event में कम्पनी S23, S23 Plus, S23 Ultra को लांच कर सकती है.

Samsung Galaxy S23 Release Date: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लांच होने जा रहे हैं. जिसमें GALAXY S सीरीज के नए फोन्स देखने को मिल सकते हैं. गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कम्पनी S23, S23 Plus, S23 Ultra को लांच कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह सैमसंग का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन हो सकता है. जिसमें 200MP का कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा.

कब लांच होगा Samsung Galaxy S23

रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स लांच करने जा रहा है. सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 के तीनों वैरिएंट 1 फ़रवरी 2023 को लांच कर सकती है. जिसमें Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus और Samsung Galaxy S23 Ultra शामिल हैं. इस बात की जानकारी Samsung Colombia के आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है.

हांलाकि इसके संबंध में वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. वेबसाइट में दिए गए टीजर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है. इस सीरीज में भी हमें पिछले साल की तरह ही तीन नए स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं.

Galaxy Unpacked Event अगले माह की पहली तारीख यानि एक फरवरी को होगा. पिछले कुछ समय से इस स्मार्टफोन से जुडी डिटेल्स लगातार इंटरनेट और सोशल मीडिया में लीक हो रही है.

सैमसंग कोलंबिया की वेबसाइट में जो टीजर दिखाया गया है. उसके अनुसार शायद ये सीरीज के तीनों ही फोन्स में देखने को मिल जाए. हाल में Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23 Ultra के रेंडर सामने आए थें. ये स्मार्टफोन्स कॉटन फ्लावर, Mistly Lilac, Botanic Green और Fantom Black कलर में देखने को मिल सकते हैं.

Samsung Galaxy S23 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में हमें 200MP का कैमरा लेंस देखने को मिल सकता है, जो सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में आएगा. इसके अलावा S23 Plus और S23 में 50MP का मेन लेंस मिल सकता है. तीनों ही स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

कंपनी कुछ रीजन में हैंडसेट को Exynos प्रोसेसर के साथ भी लॉन्च कर सकती है. सीरीज के डिजाइन में भी ज्यादा बदलाव नहीं नजर आएगा. हालांकि, सैमसंग ने आधिकारिक रूप से इन फीचर्स और डिजाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story