टेक और गैजेट्स

2 GB RAM और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स वाले Samsung F23 5G के बारे में जानिए

Ayush Anand | रीवा रियासत
10 March 2022 8:30 AM IST
Updated: 2022-03-10 03:21:40
Samsung F23 5G
x
आइये जानते हैं Samsung F23 5G के दमदार फीचर्स के बारे में..

Samsung F23 5G Features And Specifications In Hindi: सैमसंग ने भारत में अपने Samsung F23 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है मगर आपको यह बता दे कि यह सेल के लिए 16 मार्च से उपलब्ध होगा। सैमसंग के एफ सीरीज को ग्राहकों ने बेहद पसंद किया था। एफ सीरीज में लॉन्च हुए अभा तक के सारे स्मार्टफोन भारतीए स्मार्टफोन मार्केट में सफल साबित हुए थे जिसके बाद अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग एफ 23 5 जी लॉन्च किया है और कंपनी की यह आशा है के बिते मॉडल के समान ही सैमसंग एफ 23 5 जी स्मार्टफोन भी सफल होगा।

बड़ी होगी Samsung F23 5G की स्क्रिन

Samsung F23 5G में 120 एचजेड का रिफ्रेश रेट दिया गया है साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750 जी चिप प्रोसेसर दिया गया है। Samsung F23 5G12 जीबी रैम वाला वैरिएंट भी दपलब्ध है। स्क्रिन की बात करें तो इसकी स्क्रिन 6.6 इंच की होगी जो तुल्नात्मक रुप से बड़ा है क्योंकी सैमसंग एफ 22 की स्क्रिन साइज 6.4 इंच है।

मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो सैमसंग एफ 23 5 जी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और मैक्रो कैमरा 2 मेंगापिक्सल का है। सैमसंग एफ 23 5 जी में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। बैटरी की बात करें तो सैमसंग एफ 23 5 जी में इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है साथ ही इसके सर्पोट के लिए 25 वाट फास्ट चार्जिंग मिलता है।

Samsung F23 5G की किमत

Samsung F23 5G स्मार्टफोन 16 मार्च से मार्केट में उपलब्ध होगा और इसकी किमत 17,499 रुपये की कीमत से शुरू है। ऑफर की बात करें तो स्मार्टफोन को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। सैमसंग एफ 23 5 जी स्मार्टफोन 16 मार्च से फ्लिपकार्ट, सैमसंग डॉट कॉम और सिलेक्टिव रिलेट स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Next Story