टेक और गैजेट्स

ग़दर मचाने आ रहा है OnePlus का Nord 2T स्मार्ट फ़ोन, जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट के बारे में..

ग़दर मचाने आ रहा है OnePlus का Nord 2T स्मार्ट फ़ोन, जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट के बारे में..
x
OnePlus Nord 2T Launch Date and Price In India: वनप्लस (OnePlus) के स्मार्ट फ़ोन्स भारत में बेहद लोकप्रिय हैं।

OnePlus Nord 2T Launch Date and Price In India: वनप्लस (OnePlus) के स्मार्ट फ़ोन्स भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। कम समय में वनप्लस में भारत के स्मार्टफ़ोन मार्केट में दबदबा बना लिया है। इसका कोई भी स्मार्ट फ़ोन लॉन्च होते ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। एक बार फिर वनप्लस ब्रांड (OnePlus) के फैंस के लिए अच्छी खबर है।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus अपना तगड़ा स्मार्ट फ़ोन OnePlus Nord 2T भारत के मार्केट में 27 जून को लॉन्च किया जायेगा। अभी कंपनी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

OnePlus Nord 2T की इतनी होगी कीमत

टेक न्यूज़ वेबसाइट GSM Arena के अनुसार OnePlus Nord 2T दो मेमोरी ऑप्शन में आएगा। पहला 8GB RAM जिसकी अनुमानित कीमत 28,999 रूपए बताई जा रही है। और दूसरा 12GB RAM के साथ मार्केट में आएगा जिसकी अनुमानित कीमत 31,999 बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार OnePlus Nord 2T, 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यूरोप में OnePlus Nord 2T स्मार्ट फ़ोन 399 एवं 499 एयरोस में लॉन्च हुआ है। OnePlus Nord 2T तीन कैमरों के साथ आएगा। इसमें 6.5-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और एक 4500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Next Story