
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- Motorola Razr 40, Razr...
Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra India Launch: 3 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे मोटोरोला के दो फ्लिप स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra India Launch: यूएस की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 'मोटोरोला' दो स्मार्टफोन रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा को 3 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी की तरफ से टीजर भी जारी कर दिया गया है। ये दोनों ही फोल्डेबल फ्लिप फोन हैं, जिन्हे बीते 1 जून को चीन में लॉन्च किया गया था। अब इसे भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी है। भारत में मोटोरोला के रेजर सीरीज की टक्कर Samsung के Flip और Foldable स्मार्टफोन से होगी।
Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra India Launch
Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra को 3 जुलाई से भारत में अमेज़न (Amazon) के माध्यम से बेंचा जाएगा। इसका टीजर भी ई-कॉमर्स वेबसाइट में लाइव कर दिया गया है। हांलाकि भारत में दोनों फोन की कीमतें क्या होंगी, इसका खुलासा कंपनी ने अब तक नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कीमतों का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
MOTOROLA RAZR 40 ULTRA AND RAZR 40 SPECIFICATIONS
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा (Motorola Razr 40 Ultra) में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में फोल्ड होने के दौरान 3.6 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। जबकि फोन के मुख्य डिस्प्ले 6.9-inch FHD+ AMOLED panel दिया गया है। इसमें डुअल-कैमरा सिस्टम है जिसमें f/1.5 अपर्चर और OIS के साथ 12MP का मुख्य कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस (मैक्रो लेंस के रूप में भी काम करता है) है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा भी है। फोन 4,200mAh की बैटरी से संचालित है और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
जबकि, मोटोरोला रेज़र 40 (Motorola Razr 40), Snapdragon 7 Gen 1 SoC, 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज पर चलता है। इसमें 6.9-इंच FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले और 1.9-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक अलग प्राइमरी कैमरा मिलता है, लेकिन यह रेज़र 40 अल्ट्रा से 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर साझा करता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इस स्मार्टफोन पर 3,800mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
MOTOROLA RAZR 40 ULTRA AND RAZR 40 PRICE IN INDIA
मोटो रेज़र 40 अल्ट्रा की कीमत चीन में CNY 5,699 (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू होती है, जबकि रेज़र 40 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) है। भारत में दोनों फोन की कीमतें क्या हैं, फिलहाल इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




