टेक और गैजेट्स

iPhone Safety Alert! अपने आईफोन में तुरंत करें यह काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Aaryan Puneet Dwivedi
22 Jun 2023 3:30 PM IST
Updated: 2023-06-22 10:30:58
iPhone Safety Alert
x

iPhone Safety Alert

iPhone Safety Alert: ऐपल ने आईफोन के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. इसे यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए.

iPhone Safety Alert: अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. ऐपल ने iOS 16.5.1 अपडेट को iPhone के लिए रोलआउट किया है. यह आईफोन की सिक्योरिटी से जुड़ा अपडेट है, स्मार्टफोन की सुरक्षा को फिक्स करने के लिए इसे रोलआउट किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक़, आईफोन में हैकिंग का ख़तरा मंडरा रहा था. इसकी वजह थी आईफोन की सिक्योरिटी में खामी, जिसे रूस की डिजिटल सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर बनाने वाली Kaspersky लैब द्वारा पहचाना गया है.

रिपोर्ट के अनुसार आईफोन में खतरनाक अटैचमेंट को आईमैसेज के माध्यम से भेजा जा रहा था. जो यूजर्स के परमिशन के बिना ही डाउनलोड होकर आईफोन में रन हो रहा था. डिवाइस में मैलेशियल लिंक रन होने के बाद यह कई तरह के कमांड दे रही थी, इसमें पासवर्ड, लोकेशन और फाइल के एक्सपोर्ट शामिल है.

ऐपल के इन डिवाइस में मिलेगा अपडेट

ऐपल के मुताबिक़, आईफोन 8 और उसके बाद के सभी वर्जन में लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा iPad Pro के सभी मॉडल, iPad Air थर्ड जनरेशन और उसके बाद के iPad और iPad मिनी को अपडेट मिलेगा.

ऐसे डाउनलोड करें iOS 16.5.1 अपडेट

  • ऐपल के लेटेस्ट iOS 16.5.1 अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
  • सबसे पहले ऐपल आईफोन के सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद जनरल और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करना होगा.
  • अब आपके फ़ोन पर अगर अपडेट का ऑप्शन उपलब्ध होगा, तो वह स्क्रीन पर दिखेगा.
  • अपडेट इंस्टाल पर क्लिक करके आप अपने आईफोन को अपडेट कर लें.
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story