
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- iPhone 14 Bug: आईफोन...
iPhone 14 Bug: आईफोन 14 में आई बड़ी समस्या, फ्रीज हो रहें फोन, एप्पल ने दी यह सलाह

Apple iPhone 14 Bug Issue
Apple iPhone 14 Bug Issue: अगर आप भी एप्पल के आईफोन के शौक़ीन हैं और लेटेस्ट लांच iPhone 14 खरीदने का मूड बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है. हाल ही में एप्पल ने iPhone 14 लांच किया है. जिसमें एक समस्या आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ यूजर्स को 'SIM Not Supported' के मैसेज आ रहें हैं, जिसके बाद iPhone 14 की स्क्रीन फ्रीज हो रही है. एप्पल ने भी यह माना है कि आईफोन 14 के यूजर्स को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) का कहना है कि यह हार्डवेयर से जुड़ी समस्या नहीं है. कंपनी अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है. साथ ही यूजर्स को आईफोन को रिस्टोर (iPhone 14 Restore) न करने एवं लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर इंस्टाल करने की सलाह दी है.
iPhone 14 में SIM Not Supported का मैसेज आए तो क्या करें?
वैसे तो अब तक एप्पल द्वारा यह साफ़ नहीं किया गया है कि उनके द्वारा लेटेस्ट लांच iPhone 14 में आई दिक्कत की वजह क्या है. लेकिन कंपनी ने इस बग्स से बचने के लिए एक सलाह जरूर दी है. कंपनी का कहना है कि अगर किसी यूजर के आईफोन 14 में सिम नॉट सपोर्टेड का मैसेज आता है तो तो यूजर्स को पॉपअप हटने का इंतजार करना चाहिए.
वहीं अगर आपके फोन से पॉप-अप रिमूव नहीं होता है, तो यूजर्स को ऐपल स्टोर या ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर के यहां जाना चाहिए. यूजर्स को अपना डिवाइस रिस्टोर करने से बचना चाहिए. ये कोई पहला मौका नहीं है जब हाल में लॉन्च हुए iPhone 14 सीरीज में कोई दिक्कत आई है.
दूसरे आईफोन में भी आ चुकी है दिक्कत
कुछ दिनों पहले iPhone 14 Pro Max यूजर्स ने कैमरा वाइब्रेशन की शिकायत की थी. ये दिक्कत थर्ड पार्टी ऐप्स को ओपन करने पर हो रही थी. इसके अलावा यूजर्स को 5G से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. इन दिक्कतों को OTA अपडेट के जरिए ठीक कर दिया गया था.
फिलहाल ऐपल iOS 16.1 अपडेट पर काम कर रहा है, जो इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है. नए अपडेट्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही फोन्स में आ रहे बग्स को फिक्स कर दिया जाएगा. ऐपल ने हाल में ही iOS 16.0.3 अपडेट रिलीज किया है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




