
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- भारत में बढ़ी इंटरनेट...
भारत में बढ़ी इंटरनेट स्पीड! पूरी दुनिया में Internet Speed के मामले में देश का 69वां स्थान

Internet speed increased in India: भारत में 5G लॉंच होने के बाद देश में इंटरनेट स्पीड में बढ़त हुई है. इसी के साथ Internet Speed के मामले में भारत की रैंक 10 पायदान ऊपर आ गई है. डाउनलोड स्पीड के मामले में पूरी दुनिया में भारत का 69वां स्थान है. जबकि पिछले साल भारत की रैंक 79वीं थी. बताया गया है कि पिछले महीने भारत में औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 29.85MB रही जो पिछले साल दिसंबर में 25.29MB हुआ करती थी. बीते दो महीने में औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड में भारत की रैंकिंग 36 पायदान तक सुधरी है
बता दें कि इस लिस्ट में सबसे फ़ास्ट डाउनलोडिंग के मामले में भारत UAE, कतर, नॉर्वे जैसे 68 देशों से अभी भी काफी पीछे है.
इन देशों में सबसे फ़ास्ट इंटरनेट
UAE की मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 161.15MBPS है जबकि कतर में यह 155.52MBPS, नॉर्वे इ 136.08MBPS, दक्षिण कोरिया में 124.84MBPS और डेनमार्क में 117.83MBPS है.
फिक्स ब्रॉडबैंड स्पीड में ये देश टॉप पर
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भारत की रैंक 2 पायदान बढ़कर 79वीं हो गई है. मगर अभी भी इस मामले में भारत 78 देशों से पीछे है. भारत में ब्राडबैंड की डाउनलोडिंग स्पीड 50.02MBPS है जो दिसंबर में 49.14MBPS थी
ब्राडबैंड डाउनलोडिंग के मामले में सिंगापुर टॉप में है. जहां ब्रॉडबैंड इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड 234.55MBPS है. जबकि चिली में यह 244.84MBPS और चीन में 211.34 है. UAE में ब्रॉडबैंड डाउनलोडिंग स्पीड 207.41MBPS है और हॉन्गकॉन्ग में 206.71MBPS है. जबकि भारत में ब्रॉडबैंड डाउन लोड स्पीड सिर्फ 50.02MBPS है.
भारत में तेजी से बढ़ रहा 5G
भारत में 1 अक्टूबर 2022 को 5G लॉन्च हुआ है. इसके बाद से अबतक देश के 250 से ज़्यादा शहर 5G से जुड गए हैं. कहा जा रहा है की 2023 के अंत तक पूरा देश 5G इंटरनेट से जुड़ जाएगा




