टेक और गैजेट्स

Huawei AX3 WiFi 6+ Router भारत में लॉन्च हो गया है, 3000Mbps की इंटरनेट स्पीड देने का दावा

Huawei AX3 WiFi 6+ Router भारत में लॉन्च हो गया है, 3000Mbps की इंटरनेट स्पीड देने का दावा
x
Huawei AX3 WiFi 6+ Router in India: Huawei कंपनी ने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है

Huawei AX3 WiFi 6+ Router India: Huawei कंपनी ने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी है. इस Wi-Fi का नाम Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router है. जो 3000Mbps इन इंटरनेट स्पीड देता है. Huawei के इस वाईफाई राउटर ने Jio-Excitel को पीछे छोड़ दिया है. भारत में फ़िलहाल Huawei AX3 WiFi 6+ Router से ज़्यादा तेज़ इंटरनेट स्पीड देने वाली दूसरी कोई भी कंपनी नहीं है.

Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router को चीन में आए 2 साल बीत गए हैं. कम कीमत में हाई-स्पीड इंटरनेट देने वाले इस राउटर को अब भारत में लॉन्च किया गया है. Huawei AX3 WiFi 6+ Router के आने के बाद Jio, Airtel, Tata जैसी कंपनियों को तगड़ा कॉम्पिटिटर मिल गया है और देश की जनता को सबसे तेज़ इंटरनेट देने वाला राउटर मिल गया है.

Huawei AX3 WiFi 6+ Router बाकी कंपनियों से अच्छा क्यों है

Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router में Huawei का Gigahome Dual-Core 1.2GHz Processor दिया गया है. ये डाइनैमिक बैंडविड्थ तकनीक का इस्तेमाल करता है जो Chipset Synergy पर आधारित है. ये तकनीक इस बात का ध्यान रखती है कि घर की दीवारों और जमीन की वजह से इंटरनेट कनेक्शन और सिग्नल कमजोर न हों. कंपनी का यह दावा है कि ये राउटर 3000Mbps तक की स्पीड प्रोवाइड करता है.

Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router Internet Speed

Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router में 160MHz की फ्रीक्वेन्सी बैंडविड्थ का सपोर्ट मिलता है. ये राउटर मल्टी-राउटर मेश नेटवर्किंग के साथ आता है जिसकी मदद से कई सारे राउटर एक साथ काम करते हैं और ज़्यादा Wi-Fi कवरेज देते हैं.. ये डिवाइस OFDMA मल्टी-डिवाइस तकनीक से लैस है जो 2.4GHz पर टोटल चार डिवाइसेज कनेक्ट कर सकती है और 5GHz बैंड पर 16 डिवाइसेज कनेक्ट कर सकती है. इसमें आपको एक WAN और तीन LAN एथरनेट पोर्ट्स मिलते हैं और इसकी पेयरिंग को Huawei AI Life App की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है.

Buy Huawei AX3 WiFi 6+ Router

Huawei AX3 WiFi 6+ Router इंडिया में लॉन्च हो चुका है, अगर आपको अपने घर या ऑफिस में मौजूदा इंटरनेट की स्पीड बढ़ानी है तो आप इसे Amazon या Flipkart से ऑनलाइन खरीद सकते हैं.

Huawei AX3 WiFi 6+ Router Price

ऑनलाइन Huawei AX3 Wi-Fi 6+ Router की कीमत 4,999 रुपए है लेकिन Amazon और Flipkart में आप इसे एक हज़ार रुपए सस्ते में यानी 3,999 रुपए में खरीद सकते हैं,

Next Story