टेक और गैजेट्स

सरकार FADA की बात मान ले तो स्कूटर और बाइक 10% तक सस्ती हो जाएंगी

सरकार FADA की बात मान ले तो स्कूटर और बाइक 10% तक सस्ती हो जाएंगी
x
GST On Two Wheelers: भारत सरकार अभी बाइक और स्कूटर में भारीभरकम GST लगाती है, देश में ऑटोमोबाइल का कमजोर होते मार्केट कि वजह ज़्यादा GST ही है

GST On Two Wheelers: भारत सरकार ने तमाम उत्पादों में भारीभरकम GST लगाया हुआ है, टैक्स में बढ़त हुई है इसी लिए देश के लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, लेकिन सिर्फ आम आदमी ही नहीं है जिसकी कमर महंगाई से बोझ तले झुकी जा रही है देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां भी GST के कारण नुकसान झेल रही हैं, बाइक स्कूटर सहित अन्य वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट आई है, लोग नई गाड़ियां खरीदने के जगह सेकेण्ड हैंड गाडी खरीद रहे हैं।

भारत सरकार 2 पहिया वाहनों पर 28% GST लगाती है जो हद से ज़्यादा है, अगर किसी बाइक की कीमत 1 लाख रुपए है तो उसके लिए आपको 28% GST देना पड़ता है और बाइक की कीमत 1 लाख 28 हज़ार हो जाती है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने भारत सरकार सहित वित्त मंत्रालय से GST कम करने की मांग की है।

FADA ने क्या कहा

फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन ने सरकार से 2 पहिया वाहनों में लगने वाले GST को 28% से घटा कर 18% करने की मांग की है, FADA का कहना है कि दो पहिया वाहन कोई लक्सरी उत्पाद नहीं है बल्कि लोगों की ज़रूरत है। इसी लिए इन्हे लक्सरी वाहन की केटेगरी से हटा देना चाहिए। सरकार 28% GST तो लेती ही है साथ 2% उपकर भी लगाती है। यानी के एक स्कूटर खरीदने पर आपको उसकी कीमत का एक तिहाई सिर्फ टैक्स देना पड़ता है।

वाहनों के दाम बढ़ रहे और डिमांड कम हो रही है

FADA के मुताबिक रॉ मटेरियल, मेटल और कॉम्पोनेन्ट के दाम बढ़ रहे हैं ऐसे में 2 पहिया वाहनों के दाम भी बढ़ रहे हैं. अगर सरकार GST कम कर देती है तो दाम घट जाएंगे और डिमांड बढ़ जाएगी। इससे टैक्स कलेक्शन भी बढ़ेगा। इसी के साथ FADA ने वाहनों पर लगने वाले डेप्रिसिएशन को 2022-23 तक बढ़ाने की मांग की है।

बता दें कि पिछले साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद कहा था कि 2 व्हीलर गाडी में लगने वाला टैक्स ज़्यादा है और इसे 10% तक कम किया जाना चाहिए, टैक्स कम करना उन्ही के हाथ में है लेकिन उन्होंने यह जानते हुए भी GST दर नहीं घटाई। जिसका असर देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों और जनता पर पड़ रहा है। अगर सरकार FADA की बात मान लेती है तो बाइक और स्कूटर की कीमत 10% तक कम हो जाएंगी।

Next Story