टेक और गैजेट्स

Swiggy-Zomato की खटिया खड़ी करने आया सरकारी ONDC, जानें कैसे करता है काम?

ONDC
x
ONDC क्या है? देश के लाखो लोगो के जुबान पर है। जानें क्या है ONDC, कैसे काम करता है, आप कैसे ONDC से फ़ूड आर्डर कर सकते हैं?, ONDC और Swiggy-Zomato में क्या अंतर है

ONDC Food App In Hindi, ONDC VS Swiggy, Zomato, ONDC Kya Hai: देश भर में इस वक्त एक नाम बहुत ट्रेंड कर रहा है। जिसका नाम है ONDC, जो पूरे सोशल मीडिया में छाया हुआ है। ONDC एक ओपन नेटवर्क है डिजिटल कॉमर्स के लिए। यह भारत सरकार द्वारा बनाया गया प्लेटफॉर्म है। जिसने Swiggy और Zomato जैसे प्लैटफॉर्म्स के नाक पे दम करके रखा है।

ONDC से खाना ऑडर करना दुसरे प्लैटफॉर्म्स के मुताबिक काफी सस्ता है। यूजर्स इससे खाना आर्डर कर सोशल मीडिया में स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं। और स्विगी और ज़ोमैटो की तुलना में इसकी काफी कम कीमतों को हाई लाइट कर रहे हैं। ONDC को भारत के ई-कॉमर्स स्पेस में मोनोपॉली को रोकने और उपभोक्ताओं के लिए अधिक किफायती ऑप्शन देने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।



ONDC कब हुआ था लॉन्च ?

ONDC पिछले साल सितम्बर को लॉन्च किया गया था। जिस तरह UPI से हम कई तरह के एप से पैमेंट का लेंन देन करते हैं उसी तरह ONDC से यूजर प्रोडक्ट्स ऑनलाइन ऑडर कर सकते हैं कई तरह के सेलर्स से विभिन्न प्रकार के एप के माध्यम से। बता दें की ONDC का कोई सिंगल एप नहीं है। ONDC ने कई Apps के साथ पार्टनरशिप की है।

ONDC से खाना कैसे ऑर्डर करें?

ONDC के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए, यूजर्स को पेटीएम या मैजिकपिन जैसे किसी पार्टनर ऐप का उपयोग करना होगा। बता दे की फूड ऑर्डरिंग के लिए अन्य ओएनडीसी ऐप में माईस्टोर ऐप, पिनकोड ऐप, स्पाइस मनी ऐप, मीशो ऐप, क्राफ्टविला और पिनकोड ऐप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ONDC की फूड ऑर्डरिंग सेवा वर्तमान में बैंगलोर और दिल्ली सहित कई शहरों में है, जिनके पास सबसे अधिक विकल्प हैं। बता दें की सरकार का प्लान ONDC से देश के हर शहर को जोड़ने का है।

इस लिंक पर जा कर सकते हैं आर्डर: ONDC Buyer Apps

ONDC VS SWIGGY, ZOMATO

स्विगी और ज़ोमैटो की तुलना में ONDC के यूजर्स के लिए काफी सस्ता ऑप्शन नजर आ रहा है। बता दें की स्विगी और ज़ोमैटो हर ऑर्डर पर रेस्तरां से 25-30% कमीशन लेते हैं, ओएनडीसी केवल 2-4% कमीशन लेता है। कम कमिशन के चलते रेस्तरां यूजर्स से कम चार्ज करते हैं। इससे यूजर्स का तगड़ा फायदा होता है। इसके अलावा, ONDC इस वक्त में शुरुआती यूजर्स के लिए ऑफर्स भी लेकर आया है। जो यूजर्स के बीच इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ा रहा है।

Next Story