टेक और गैजेट्स

Google Search: भूलकर भी न सर्च करें गूगल में, नहीं तो पड़ जाएंगे दिक्कत में

Google Search: भूलकर भी न सर्च करें गूगल में, नहीं तो पड़ जाएंगे दिक्कत में
x
कई बार हम गूगल में अनजाने में ही कुछ ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो की आपराधिक गतिविधियों की श्रेणी में आती हैं।

Don't search these things in Google: आज की बदलती लाइफस्टाइल और इंटरनेट की दुनिया में गूगल (Google) को सभी इस्तेमाल करते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या को हल करने के लिए हम गूगल का उपयोग करते हैं। किंतु क्या आप सब जानते हैं ,गूगल पर सर्च करना कभी-कभी भारी पड़ सकता है। अगर हमें किसी भी प्रश्न का हल ढूंढना हो तो हम सबसे पहले गूगल पर सर्च (Google Search) करते हैं क्योंकि गूगल हमें उसका सही जवाब देता है। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों को गूगल पर सर्च करना अपराध भी जो सकता है। आइए जानते है गूगल किन चीजों को गूगल पर सर्च करना हो सकता है नुकसानदायक और कैसे;

बम को बनाना

गूगल पर अगर आप ये सर्च करते है कि बम को कैसे बनाएं तो ये एक क्राइम हो सकता है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बम बनाने का प्रोसेस गूगल पर सर्च करना आतंकवादी गतिविधियों के अंतर्गत आता है।

गूगल पर गर्भपात के बारे में जानना पड़ सकता है भारी

इंटरनेट में गर्भपात से संबंधित कोई भी जानकारी सर्च करना मुसीबत में डाल सकता है। क्योंकि गर्भपात से जुड़ी जानकारी सर्च करने पर सरकार ने सख्त कानून बनाए हुए हैं क्योंकि गर्भपात दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। इस कानून के तहत कोई भी व्यक्ति गूगल पर गर्भपात के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता है अगर ऐसा किया तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सिर्फ डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएं अन्यथा नहीं।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी

चाइल्ड पोर्नोग्राफी का अर्थ बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट सर्च करना होता है। जिसे गूगल पर सर्च करना अपराध समझा जाता है। भारत की सरकार ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के बारे में सर्च करने पर सख्त कानून बनाया है। POSCO एक्ट के तहत इसे सर्च करने वाले को जेल भी जाना पड़ सकता है। अगर हम गूगल पर ऐसा कुछ भी सर्च करते हुए पकड़े गए तो 5 से 7 साल की सजा हो सकती है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story