टेक और गैजेट्स

Users के लिए Google ने जारी की यह बड़ी चेतावनी, 2 अरब लोगों पर पड़ेगा असर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
Users के लिए Google ने जारी की यह बड़ी चेतावनी, 2 अरब लोगों पर पड़ेगा असर
x
Google Chrome एक ऐसा सर्च इंजन है जो लगभग हर दूसरा या तीसरा शख्स यूज करता नजर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी ने इसी Chrome को Users

Google Chrome एक ऐसा सर्च इंजन है जो लगभग हर दूसरा या तीसरा शख्स यूज करता नजर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी ने इसी Chrome को लेकर Users को एक बड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी किसी एक या दो नहीं बल्कि 2 अरब Users के लिए है। इस चेतावनी को नंजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। Google ने एक Chrome Update भी जारी किया है जिसमें सिक्युरिटी फिक्स है। नया अपडेट वर्जन 81.0.4044.113 सभी Windows, Mac और Linux वर्जन्स के लिए जारी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : TikTok इस्तेमाल करने के हैं शौक़ीन तो हो जाएं सावधान! सामने आई ये बड़ी खामी

कंपनी ने यह अपडेट जारी करते हुए एक नोट भी शेयर किया है। हालांकि, इसमें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह कहा गया है कि एक बग के चलते आपका डेटा हैक होने का खतरा बढ़ गया है। कंपनी ने साथ ही कहा है कि क्रोम यूजर्स ब्राउजर में सबसे ऊपर दांयें कोने में दिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक कर अपना वर्जन चेक कर सकते हैं। यूजर नए अपडेट की जानकारी क्रोम के About वाले ऑप्शन में जाकर ले सकते हैं।

यह नया अपडेट जल्द ही यूजर्स को मिलने लगेगा लेकिन तब तक उन्हें इस बग से खतरा बना हुआ है। इसमें यह भी कहा गया है कि जब तक ज्यादातर यूजर्स क्रोम अपडेट नहीं कर लेते तब तक बग डिटेल्स और लिंक का एक्सेस प्रतिबंधित रह सकता है।

बता दें कि Google ने इसी महीने Chrome 81 वर्जन जारी किया था जिसमें Tab Group फीचर दिया गया है। इसमें एकसाथ कई टैब्स को क्लब किया जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें कई दूसरे फीचर्स भी हो सकते हैं। हालांकि, जिस सिक्योरिटी बग की बात की जा रही है वो नया अपडेट करने तक आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं जिन लोगों का क्रोम वर्जन पुराना हो चुका है वो भी हैकर्स के निशाने पर आसानी से आ सकते हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story