टेक और गैजेट्स

BSNL 5G: बीएसनल की 5जी सर्विस कब से होगी शुरू, जानें आईटी मंत्री ने बताया

BSNL 5G: बीएसनल की 5जी सर्विस कब से होगी शुरू, जानें आईटी मंत्री ने बताया
x
BSNL 5G : देश के विभिन्न शहरों में जल्द ही BSNL अपनी 5जी सेवा को रोलऑउट करने वाला है। जिसकी जानकारी आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को दी है।

BSNL 5G Kab Se Shuru Hoga : देश के विभिन्न शहरों में जल्द ही BSNL अपनी 5जी सेवा को रोलऑउट करने वाला है। जिसकी जानकारी आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को दी है। BSNL कम्पनी देश में अपनी सेवा को 5G अपग्रेड (5G Upgrade) करने के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) के साथ मिलकर काम करेगी। इसके तहत देशभर में 1 लाख से भी अधिक टावर लगाए जायेंगे। इसकी जानकारी आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (IT Minister Ashwini Vaishnav) ने दी है। लेकिन इसके लिए लगभग 6 से 7 महीने का इंतजार करना होगा।

1.35 लाख टावर लगाए जायेंगे

BSNL रोलऑउट के लिए भारत के कोने-कोने में 1.35 लाख टावर लगाए जायेंगे इसके लिए 6 से 7 माह का समय लगने वाला है। इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने यह बात सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के एक कार्यक्रम में दी है।

आठ गुना तक बढ़ाया जा सकता है विकास कोष

नए स्टार्टअप्स को प्रेरित करने के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाया जायेगा। जिसके कारण देश के उन क्षेत्रों में भी 5 जी सेवाएं बहाल हो सकेंगी, जो की पहुँच से बाहर हैं।

एयरटेल और जिओ ने देश के इन शहरों में 5G रोलऑउट किया

भारत में जैसे ही 5 जी सर्विस (5G Service) की लॉन्चिंग की उस दौरान सबसे पहले Airtel और Jio ने देश के बड़े शहरों में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. जिनमें से इन शहरों में 5जी सेवा का आनंद ले सकते हैं। एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी,कोलकाता, पटना और गुरुग्राम में 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। वहीं जियो दिल्ली, मुंबई, पुणे, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, कोलकाता, पानीपत, नागपुर, गुरुग्राम और गुवाहाटी में JIO TRUE 5G सर्विस को लॉन्च किया है।

Next Story