टेक और गैजेट्स

11,000 रुपए में घर लेकर आएं 1.50 लाख कीमत वाला Samsung Galaxy S23 Ultra

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Feb 2023 6:45 PM IST
Updated: 2023-02-14 13:17:51
Samsung Galaxy S23 Ultra
x

Samsung Galaxy S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount: अगर आप भी सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra को अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एक शानदार मौक़ा है.

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount: सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा एक प्रीमियम स्मार्टफोन हैं. इस धांसू फ्लैगशिप स्मार्ट फोन में 200MP का कैमरा दिया जा रहा है. इसके अलावा इसमें 100X तक जूमिंग सपोर्ट मिलता है. अगर आप भी सैमसंग के 1.50 लाख वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra को अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एक शानदार मौक़ा है.

Samsung Galaxy S23 Ultra में 100X जूम सपोर्ट और 200MP कैमरा जैसी खूबियां हैं, तो वाजिब है कि ऐसे स्मार्टफोन का दाम भी काफी ज्यादा ही होगा. इस फोन का टॉप वेरिएंट करीब 1.50 लाख रुपए में आ रहा है. जबकि फोन की शुरूआती कीमत 1.24 लाख रुपए है.

ऐसे में यह फोन खरीद पाना सभी के बस की बात नहीं होगी. लेकिन जो स्कीम हम आपको बताने जा रहे हैं, उसकी मदद से आप 11000 रुपए में Samsung Galaxy S23 Ultra को अपने घर ला सकते हैं.

कीमत और ऑफर

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के ऑफिसियल वेबसाइट में Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत 149,999 रुपए है. जिसे 25000 रुपए की छूट के साथ बिक्री के लिए 1,24,000 रुपए में लिस्टेड किया गया है. साथ ही इस फोन में सैमसंग की तरफ से एक धांसू स्कीम भी मिल रही है. अगर आप इस फोन को EMI में लेना चाहते हैं तो सैमसंग की तरफ से इसे 11,282 रुपए की EMI पर खरीदा जा सकता है. यह EMI आपको 15 महीनों के लिए 15 फीसदी ब्याज पर उपलब्ध होगी.

No Cost EMI पर Samsung Galaxy S23 Ultra

लेकिन अगर आप Samsung Galaxy S23 Ultra को EMI पर लेना चाहते हैं वह भी बिना किसी ब्याज के, तो इसके लिए भी सैमसंग ने No Cost EMI का एक स्कीम रखा है. जिसके तहत आपको Samsung Finance Plus की स्कीम में 5834 रुपए में नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ फोन खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं इसके अलावा सैमसंग अपग्रेड प्रोग्राम में 8000 रुपए बोनस का लाभ भी Samsung Galaxy S23 Ultra की खरीदी के साथ मिलेगा.

अगर आप Samsung Upgrade Offer का लाभ लेते हैं तो Samsung Galaxy S23 Ultra को 24 माह की 5209 रुपए की No-Cost EMI ऑप्शन पर खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S23 Ultra Price

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S23 Ultra के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं. जिनमें 12GB RAM, 256GB, 512GB और 1TB का स्टोरेज मिलता है. आइये जानते हैं Samsung Galaxy S23 Ultra के सभी वेरिएंट की कीमत

  • Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB, 256GB - ₹124999
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB, 512GB - ₹134999
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB, 1TB - ₹154999


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story