टेक और गैजेट्स

BGMI UNBAN: पॉपुलर गेम BGMI भारत में फिर से शुरू, 3 महीनो तक सरकार रखेगी पैनी नजर

BGMI UNBAN: पॉपुलर गेम BGMI भारत में फिर से शुरू, 3 महीनो तक सरकार रखेगी पैनी नजर
x
BGMI India Unban Date News Today In Hindi: देश के करोड़ो ऑनलाइन गेम्स फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है

BGMI India Unban Date News Today In Hindi: देश के करोड़ो ऑनलाइन गेम्स फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर मोबाइल गेम बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battle Ground Mobile India) पर प्रतिबन्ध हटाने की घोषणा भारत सरकार ने कर दी है। लेकिन यह बैन पूरी तरह नहीं हटाया गया है। यह तीन महीने के ट्रायल के लिए किया जा रहा है।

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ने ट्वीट में कहा है कि ऐप ने सर्वर स्थानों और डेटा सुरक्षा के संबंध में चिंताओं को दूर किया है। अब भारत में BGMI को Unban कर दिया गया है। सरकार ने बैन को तीन महीने के ट्रायल पीरियड के लिए हटाया है। ट्राइल के समय BGMI से नुक्सान, एडिक्शन और अन्य पहलुओं पर सरकार नजर रखेगी। इसके बाद सरकार पूरी तरह इससे प्रतिबंध हटाने के बारे में सोचेगी।

बता दें की Krafton, Inc India के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने BGMI फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारतीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सोहन ने पिछले कुछ महीनों के दौरान भारतीय गेमिंग समुदाय के समर्थन और धैर्य को स्वीकार किया और घोषणा की कि BGMI जल्द ही Download के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें की PRAHAR नामक NGO द्वारा BGMI बैन की मांग के बाद खेल को भारत में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि Tencent की सहायक कंपनी Krafton, Inc द्वारा प्रतिबंधित खेल PUBG को भारत में फिर से पेश किया गया था।

Next Story