टेक और गैजेट्स

BGMI India Relaunch : BGMI को लेकर लेटेस्ट अपडेट, इस दिन भारत में होगी वापसी, जानें तारीख और बदलाव

BGMI India Relaunch : BGMI को लेकर लेटेस्ट अपडेट, इस दिन भारत में होगी वापसी, जानें तारीख और बदलाव
x
BGMI India Relaunch Date : BGMI की खबर आने के बाद हर गेमर्स का सवाल है, कि आखिर BGMI भारत में क़िस तारीख को रीलॉन्च होगा?

Battegrounds Mobile India Relaunch News In Hindi: इंडिया में गेमर्स के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी होने वाली है, क्योंकि BJMI वापस लौट आया है, मेरा मतलब है जल्द ही भारत में वापसी करने जा रहा है। Battlegounds Mobile India को भारत से कुछ महीने पहले ही बैन किया गया था। जिसके बाद इस गेम के चहेते काफी ज्यादा निराश थे। यह गेम भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर था, और इसकी लोकप्रियता इतनी है की यहां पर इसके बड़े-बड़े टूर्नामेंट भी आयोजित किये जाते हैं। आइये जानते हैं कब तक BGMI इंडिया में वापस लौटेगा;

PUBG से BGMI तक का सफर

Battlegrounds Mobile India : BGMI भारत के हर गेम खेलने वाले बच्चे का फेवरेट गेम है, और हर किसी उम्र के लोग इस गेम को खेलते हैं, इसका क्रेज इंडिया में Pubg से शुरू हुआ था। लेकिन सुरक्षा कारणों के कारण Pubg को बैन कर दिया गया था। जिसके बाद इंडियन गेमर्स के लिए BGMI को लॉन्च किया गया था। और इसका पागलपन लोगों में अब भी बरक़रार है। और बाद में इसे भी बैन कर दिया गया था।

BGMI क्यों हुआ था बैन

BGMI India Ban Reason : इंडिया में BGMI के कारण कई प्रकार के गंभीर बाल अपराध बढ़ रहे थे। और इस कारण से इंडियन पैरेंट्स ने इस गेम को बैन करने लिए लिए लगातार मांग कर रहे थे। ओवर गेमिंग के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। जिस कारण से इस गेम पर बैन लगा दिया गया था।

BGMI कब तक वापस आएगा

When will BGMI Relaunch : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BGMI फरवरी 2023 तक वापसी कर सकता है (BGMI Relaunch Date And Month) । खबर यह भी है की Battlegrounds Mobile India में कई नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस खबर को सुनकर BGMI लवर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Next Story