टेक और गैजेट्स

Mileage Bikes : ये हैं टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 100cc बाइक्स

Mileage Bikes : ये हैं टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 100cc बाइक्स
x
Best Mileage Bikes : भारत में मिलने वाली टॉप माइलेज बाइक्स के बारे में बताने जा रहें हैं।

Top 5 Mileage Bikes : अगर आप भी 1 लाख रूपए के अंदर आने वाली कोई बाइक खरीदना चाहते हैं जो की अधिक माइलेज प्रदान करती हो (Best Mileage Bikes Under 1 Lakh)। तो हम आपको आज 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टू व्हीलर बाइक्स के बारे में बताने जा रहें हैं (Top 5 Mileage Bikes)। साथ ही ये बाइक मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हैं।

Top 5 Mileage Bikes

1. Hero HF Deluxe

हीरो की HF डीलक्स में 97.2 cc का इंजन मिलता है। जिसका फ्यूल टैंक 9.1 लीटर का है। 8000 rpm पर 7.91 bhp की पावर जनरेट करती है. यह 5 वेरिएंट और 10 कलर विकल्पों में आती है। इसकी एक्स शो रूम कीमत ₹54,370 से ₹66,326 के बीच है। यह बाइक 65 to 70 km/l तक का एवरेज प्रदान करती है।

2. Hero HF 100

55 हजार रुपये की कीमत से शुरू हो जाती है। 97 cc का इंजन 8.02 bhp की पावर जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह 83 kmpl का प्रदान करती है।

3. Hero Splendor Plus

97.2cc का BS6 इंजन जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 वेरिएंट और 12 कलर्स में आती है। लगभग 70 हजार रुपये की कीमत से शुरू हो जाती है। 65 to 81 km/l का माइलेज प्रदान करती है।

4. Hero Splendor Plus Xtec

हीरो की यह बाइके 1 वेरिएंट और चार कलर विकल्पों के साथ आती है। जिसमें 97.2 cc का इंजन मिलता है। 7000 rpm पर 7.9 bhp की पावर जनरेट करती है। शुरूआती कीमत 75 हजार रुपये है। 81 km/l का माइलेज प्रदान करती है।

5. Bajaj Platina 100

बजाज प्लेटिना की शुरुआती कीमत 63 हजार रुपये है। इंजन कैपेसिटी 102 सीसी की है 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 7.9 bhp की पावर जनरेट करती है। यह बाइक 75 से 90km/l का माइलेज प्रदान करती है।

Next Story