टेक और गैजेट्स

सावधान! अगर आपके स्मार्टफोन में हैं ये 8 Apps, तो तुरंत Uninstall करें, Google ने Play Store से हटाया

Aaryan Puneet Dwivedi
23 Aug 2021 9:14 AM IST
सावधान! अगर आपके स्मार्टफोन में हैं ये 8 Apps, तो तुरंत Uninstall करें, Google ने Play Store से हटाया
x

सावधान! अगर आपके स्मार्टफोन में हैं ये 8 Apps, तो तुरंत Uninstall करें, Google ने Play Store से हटाया

Google ने Play Store से cryptocurrency से जुड़े 8 apps को हटा दिया है. साथ ही यूजर्स से इन ऍप्लिकेशन्स को हटाने के लिए कहा है.

गूगल (Google) ने प्ले स्टोर (Play Store) से 8 क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़े Apps को हटा दिया है. साथ ही यूजर्स को भी अपने स्मार्टफोन से Uninstall करने के लिए कहा है. इसमें BitCoin Funds, BitCoin Miner जैसे Apps शामिल हैं. अगर ये आपके स्मार्टफोन पर मौजूद हैं तो इन्हे फ़ौरन डिलीट कर दें. इन सभी एप्स की मदद से यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स लीक की जा रही है.

दरअसल हैकर्स क्रिप्टोकरेंसी के लिए इन ऐप्स को इंस्टॉल करवाने के बाद ऐड के जरिए उनके अकाउंट में एक तरह का वायरस भेजते थे, जिससे उनकी डिटेल्स आसानी से लीक हो जाती थी. हालांकि गूगल ने इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है और यूजर्स से इन्हें डिलीट करने को कहा है.

मजबूरन देखने पड़ते थे ऐड

सिक्युरिटी फर्म Trend Micro की रिपोर्ट की मानें तो इन 8 ऐप्स के जरिए यूजर्स को मजबूरन ऐड देखने पड़ते थे. इन ऐप्स से यूजर्स करीब 1,115 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन ले रहे थे और उनके अकाउंट की अहम जानकारी हैकर्स के पास जा रही थी. आइए जानते हैं कौनसे हैं ये आठ ऐप्स.

ये हैं वे आठ खतरनाक ऐप्स

  1. BitFunds – Crypto Cloud Mining
  2. Bitcoin Miner – Cloud Mining
  3. Bitcoin (BTC) – Pool Mining Cloud Wallet
  4. Crypto Holic – Bitcoin Cloud Mining
  5. Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based Mining System
  6. Bitcoin 2021
  7. MineBit Pro – Crypto Cloud Mining & btc miner
  8. Ethereum (ETH) – Pool Mining Cloud

ऐप्स के बारे में लें जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 120 से ज्यादा फेक क्रिप्टोकरेंसी ऐप्स हैं, जो यूजर्स की डिटेल्स को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचाते हैं. इस तरह के किसी भी खतरनाक ऐप्स की पहचान करने के लिए उसे डाउनलोड करने से पहले ऐप के बारे में सही जानकारी जरूर हासिल कर लेनी चाहिए.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story