टेक और गैजेट्स

कमाल की है ये Jio की सर्विस, एक बार जरूर पढ़े...

Manoj Shukla
16 Aug 2021 9:42 AM GMT
कमाल की है ये Jio की सर्विस, एक बार जरूर पढ़े...
x
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई ऐसी सुविधाएं देता है। जिसका घर बैठे लाभ उठाया जा सकता है। ऐसे में आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। तो चलिए जानते हैं उन सुविधाओं के बारे में।

मुम्बई। जियो ग्राहकों की हर सुविधाओं का ध्यान रखता हैं। फिर चाहे रिचार्ज प्लान हो या स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें। यह रिचार्ज प्लान व डेटा पैक से हमेशा ग्राहकों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं देता रहा है। जियो एक वाट्सएप सर्विस चलाता है। जियो की इस सर्विस से यूजर घर बैठे कई जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। फिर चाहे रिचार्ज प्लान हो या जियो फाइबर से जुड़ी जानकारियां।

जियो की इस वाट्सएप सर्विस के जरिए आप नया सिम प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग तरह के प्लानों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड वैक्सीन की जानकारी ले सकते हैं। सिम खोने, इंटरनेशनल रोमिंग, जियो मार्ट आदि तरह की जानकारियां ले सकते हैं। यहां आपको दो भाषाओं में जानकारियां दी जाएगी। पहली हिन्दी एवं दूसरी अंग्रेजी। ऐसे में चलिए जानते है जियो की इस खास सर्विस के बारे में।

ऐसे करें रिचार्ज

जियो इस की वाट्सएप सर्विस का लाभ उठाने के लिए सबसे आपको आपने स्मार्टफोन में 7000770007 नम्बर को सेव करना होगा। सेव किए गए नम्बर पर आपको हाय लिखकर मैसेज भेजना होगा। जिसमें आपको रिचार्ज जियो नम्बर का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही जियो के आपको ढेर सारे रिचार्ज प्लान दिखाई देंगे। जिस प्लान से आप अपने फोन को रिचार्ज करना चाहते हैं उसमें क्लिक करें। उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको यह पेमेंट के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर ले जाएगा। जहां आप किसी ई-वॉलेट को चूज करके अपना नम्बर रिचार्ज कर सकते हैं।

बताते चले कि रिचार्ज प्लान के अलावा जियो कई अन्य सर्विसेज अपने ग्राहकों को प्रोवाइड कराता है। जिसके लिए आपको उन ऑप्शन पर क्लिक करके अपने मन मुताबिक सुविधाओं का इस्तेमाल व जानकारियां हासिल कर सकते हैं। तो हैं न जियो की यह कमाल की सर्विस। जिसके लिए आपको न कस्टमरकेयर अधिकारी को कॉल करना पड़ेगा न ही कही जाना पड़ेगा। बस आपको अपने स्मार्टफोन से जब चाहे तब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Story