टेक और गैजेट्स

Airtel Cheap Recharge Plan: एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 150 रुपए से भी कम में हो जाएगा महीने भर का काम

Airtel Cheap Recharge Plan: एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 150 रुपए से भी कम में हो जाएगा महीने भर का काम
x
Airtel Cheap Recharge Plan: एयरटेल ने 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान जारी किए हैं, जिनकी कीमत 150 रुपए से भी कम है

Airtel cheapest recharge plan: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए चार नए रिचार्ज प्लान जारी किए हैं. यह एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स हैं. जहां आपको 150 रुपए से भी कम कीमत में महीने भर का काम पूरा हो जाता है. एयरटेल ने 2 स्मार्ट रिचार्ज और दो रेट कटिंग प्लान लॉन्च किए हैं.

एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

109 रुपए वाला एयरटेल का प्लान

एयरटेल ने 109 रुपए का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमे 30 दिन की वैध्यता और 200 MB इंटरनेट डेटा के साथ 99 रुपए का टॉक टाइम मिलता है.

एयरटेल का 111 रुपए वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 111 रुपए वाले प्लान में 99 रुपए का टॉक टाइम, 200 MB डेटा, 30 दिन की वेलिडिटी मिलती है

एयरटेल का 128 रुपए वाला प्लान

एयरटेल के 128 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 30 दिन की वेलिडिटी मिलती है, लेकिन इसमें नेट चलाने के लिए कोई डेटा नहीं मिलता बल्कि एक MB इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे काटे जाते हैं.. STD कालिंग में 2.5 रुपए और वीडियो कॉलिंग में 5 रुपए प्रति सेकेंड कटते हैं.

एयरटेल का 131 रुपए वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 131 वाले प्लान में आपको 30 दिन की वेलिडिटी, STD कॉल के लिए 2.5 रुपए प्रति सेकेंड और नेशनल वीडियो कॉल के लिए 5 रुपए प्रति सेकेंड चार्ज, लोकल SMS की कीमत 1 रुपए और STD की कीमत 1.5 रुपए प्रति SMS मिलती है साथ ही यूजर से 0.50 रुपए प्रति MB डेटा चार्ज किया जाता है।

बता दें की ये रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए ठीक है जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल नहीं करते, स्मार्टफोन के लिए एयरटेल का 30 दिन वाला मंथली प्लान अलग होता है.

Next Story