
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- आपका PhonePe भी बंद...

Yes Bank की लगातार बिगड़ती स्थिति पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने 30 दिन तक इसके कामकाज पर रोक लगा दी। साथ ही खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपए तय कर दी है। Yes Bank की इस स्थिति का असर PhonePe की सर्विस पर भी पड़ा। PhonePe ने Yes Bank को अपना बैंकिंग पार्टनर बनाया है। PhonePe की ओर से गुरुवार रात ट्वीट कर बताया गया कि 'अनशेड्यूल्ड मैन्टेनेंस एक्टिविटी' के कारण अभी सेवाएं बाधित हैं। माफी मांगी गई और कहा गया कि सेवाएं जल्द बहाल हो जाएंगी। इसके तत्काल बाद PhonePe के सीईओ समीर निगम ने बताया कि यह बैंकिंग पार्टनर Yes Bank पर सरकार की कार्रवाई का ही असर है। साथ ही उम्मीद जताई कि सेवाएं जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। शुक्रवार सुबह से भी PhonePe की सर्विस में दिक्कत रही।
बता दें, गुरुवार शाम सरकार की ओर से ऐलान किया गया कि Yes Bank बैंक का कामकाज आरबीआई को सौंपा जा रहा है। इसके बाद से Yes Bank के ग्राहकों में हड़कंप मचा जो शुक्रवार को भी जारी रहा। रात में ही ग्राहक Yes Bank के एटीएम पर पहुंचने लगे। रात में ही एटीएम खाली हो गए। इसके बाद सुबह बैंक खुलने से पहले लोग पहुंचने लगे। देशभर में Yes Bank की शाखाओं में भीड़ लगी रही और लोगों को अपनी जमा पूंजी की चिंता सताने लगी। हालांकि आरबीआई और सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि निवेशकों का पैसा नहीं डूबेगा।
