
- Home
- /
- खेल
- /
- T20 World Cup 2026
- /
- India Cricket Team T20...
India Cricket Team T20 World Cup 2024: कोहली-रिंकू टीम में नहीं, क्रुणाल पांड्या को जगह; लोगों ने मांजरेकर के मजे ले लिए...

Sanjay Manjrekar's India's Cricket Team T20 World Cup 2024: आईसीसी द्वारा आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तमाम दिग्गज इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपने फेवरेट प्लेयर्स का चुनाव कर रहें हैं। इसी क्रम में संजय मांजरेकर ने भी अपनी फेवरेट 15 स्क्वाड का चयन किया है।
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर संजय मांजरेकर की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए फेवरेट 15 स्क्वाड में विराट कोहली, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है। इसके चलते लोगों ने मांजरेकर के मजे लेने शुरू कर दिए हैं।
मांजरेकर ने वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली को ड्रॉप करके सबको चौका दिया है। क्योंकि विराट अभी जबर्दस्त फॉर्म में चल रहें हैं। इस आईपीएल में भी अभी विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर हैं। गज़ब का खेल रहें हैं। जहां जैसी जरूरत होती है वैसी बैटिंग करते हैं।
कोहली ने आईपीएल 2024 के 9 मैचों में 145.76 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 61.43 है। ऐसे में संजय मांजरेकर की टीम में विराट का न होना, न सिर्फ विराट के फैंस बल्कि क्रिकेट के जानकारों को भी पच नहीं पा रहा है। लिहाजा, सोशल मीडिया में यूजर्स मांजरेकर के मजे ले रहें हैं।
#IncredibleStarCast expert #SanjayManjrekar picks his fab 15 #TeamIndia's squad for the #T20WorldCup2024 💪 Participate in the biggest opinion poll ever on our social media handles (23rd April- 1st May) and let your choices be heard! 🎤#VisaToWorldCup pic.twitter.com/NC3Au3ZPYZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2024
Sanjay Manjrekar's India's Cricket Team T20 World Cup 2024
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- संजु सैमसन
- सूर्यकुमार यादव
- रियान पराग
- ऋषभ पंत
- केएल राहुल (उप-कप्तान)
- रवींद्र जडेजा
- यूजवेंद्र चहल
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद सिराज
- हर्षित राणा
- मयंक यादव
- क्रुणाल पांड्या
विराट, रिंकू और हार्दिक ही नहीं। मांजरेकर ने अपनी टीम में शुभमन गिल को भी जगह नहीं दी है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज जून में होगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




