T20 World Cup 2026

कोहली को गेंदबाजी करते देख बैटिंग कर रहे स्टीव स्मिथ का ऐसा था रिएक्शन

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Oct 2021 8:56 PM IST
कोहली को गेंदबाजी करते देख बैटिंग कर रहे स्टीव स्मिथ का ऐसा था रिएक्शन
x

कोहली को गेंदबाजी करते देख बैटिंग कर रहे स्टीव स्मिथ का ऐसा था रिएक्शन

India Vs Australia T20 WC Warm up match 2021: छठें गेंदबाज के तौर पर उतरें विराट कोहली की बॉलिंग देख स्टीव स्मिथ मुस्कुराने लगे थें.

India Vs Australia T20 WC Warm Up match 2021: भारत का दूसरा और आखिरी अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ बुधवार को खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त दी है. इस मैच का सबसे ख़ास पहलू था विराट कोहली (Virat Kohli) का गेंदबाजी करना. विराट ने आज 5 साल बात टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी की है. उनकी बॉलिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) कोहली के एक्शन की नक़ल उतारते हुए मुस्कुरा रहें थें.

इससे पहले टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए कोहली ने साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी. आखिरी बार टेस्ट में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2020 में गेंदबाजी की थी. वहीं, वनडे में आखिरी बार अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ कोहली को गेंदबाजी करते देखा गया था.

ICC T20 World Cup 2021 का दूसरा अभ्यास मैच बुधवार को यूएई के आबू धाबी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 152 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे 17.5 ओवर में ही भारत ने पा लिया और मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में विराट कोहली छठें गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी भी करते दिखे. विराट ने दो ओवर किए जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 12 रन दिए.

हार्दिक की जगह कोहली ने की गेंदबाजी

दरअसल, टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय पूरी तरह से फिट नहीं है. जिसके चलते वे गेंदबाजी नहीं कर रहें हैं. इस कारण भारत के पास छठें गेंदबाज को लेकर संशय था. अभ्यास मैच में कप्तानी कर रहें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी टॉस के दौरान छठें गेंदबाज के लिए विकल्प तलाशने की बात कही थी.

कोहली की नक़ल करते हुए हंस रहें थे स्टीव स्मिथ

जिस समय ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ क्रीज पर थें तभी विराट कोहली गेंदबाजी करने आएं. कोहली के हाँथ में गेंद देखकर स्मिथ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहें थे और उन्होंने विराट की नकल उतारना शुरू कर दिया. विराट की नक़ल उतारते हुए स्टीव स्मिथ का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. विराट कोहली ने 2 ओवर (7वां और 13वां ओवर) गेंदबाजी की, जिसमें से 6 की इकॉनमी के साथ 12 रन दिए.



Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story