T20 World Cup 2026

England Won T20 WC 2022: दूसरी बार विश्व विजेता बनी इंग्लैंड, एक साथ ODI और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल रखने वाली पहली टीम बनी

Aaryan Puneet Dwivedi
13 Nov 2022 5:15 PM IST
Updated: 2022-11-13 11:50:40
England Won T20 WC 2022: दूसरी बार विश्व विजेता बनी इंग्लैंड, एक साथ ODI और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल रखने वाली पहली टीम बनी
x
ICC Men's T20 World Cup 2022 Final Pakistan Vs England Live: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड दूसरी बार टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता टीम बन गई है.

ICC Men's T20 World Cup 2022 Final Pakistan Vs England Live: इंग्लैंड दूसरी बार टी20 क्रिकेट की विश्व विजेता (ICC T20 WC 2022 Winner) बन गई है. इसके पहले इंग्लैंड ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. इसके बाद इंग्लैंड ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को मात देकर ODI WC 2019 का टाइटल जीता था. पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल है. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है.

क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैंसला लिया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने 6 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. बेन स्टोक्स आखिरी तक डटे रहे और टीम को जिताने में अहम भागीदारी निभाई. इस दौरान स्टोक्स ने अर्धशतक ने भी लगाया है. पाकिस्तान के खिलाफ सैम करन ने तीन विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड का स्कोरकार्ड (138/5)

बल्लेबाज - रन - गेंद - चौके - छक्के

जोस बटलर (कैच- रिजवान, बॉल- रउफ) - 26 - 17 - 3 - 1

ऐलेक्स हेल्स (बोल्ड - शाहीन अफरीदी) - 1 - 2 - 0 - 0

फिल साॅल्ट (कैच- इफ्तखार, बॉल- हारिस रउफ) - 10 - 9 - 2 - 0

बेन स्टोक्स* - 52 - 49 - 5 - 1

हैरी ब्रूक (कैच-शाहीन अफरीदी, बॉल- शादाब खान) - 20 - 23 - 1 - 0

मोईन अली - 19 - 13 - 3 - 0

लियाम लिविंगस्टोन* - 1 - 1 - 0 - 0

पाकिस्तान का स्कोर कार्ड (137/8)

बल्लेबाज - रन - गेंद - चौके - छक्के

मोहम्मद रिजवान (बोल्ड - सैम कुरेन) - 15 - 14 - 0 - 1

बाबर आजम (बॉल- आदिल रसीद) - 32 - 28 - 2 - 0

मोहम्मद हारिस (कैच- स्टोक्स, बॉल- आदिल रसीद) - 8 - 12 - 1 - 0

शान मसूद (कैच- लिविंगस्टोन, बॉल- सैम कुरेन) - 38 - 28 - 2 - 1

इफ्तिखार अहमद (कैच- बटलर, बॉल- बेन स्टोक्स) - 0 - 6 - 0 - 0

शादाब खान (कैच- क्रिस वोक्स, बॉल- क्रिस जॉर्डन) - 20 - 14 - 2 - 0

मोहम्मद नवाज (कैच- लिविंगस्टोन, बॉल- सैम कुरेन) - 5 - 7 - 0 - 0

मोहम्मद वसीम (कैच- लिविंगस्टोन, बॉल- क्रिस जॉर्डन) - 4 - 8 - 0 - 0

शाहीन अफरीदी* - 5 - 3 - 1 - 0

हारिस रउफ* - 1 - 1 - 0 - 0

पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली. उन्होंने 28 बॉल का सामना किया. वहीं, बाबर आजम के बल्ले से 28 बॉल में 32 रन निकले. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट सैम करन ने लिए. वहीं, आदिल रशीद को 2 सफलता मिली.

इंग्लिश टीम शानदार तरीके भारत को सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में आई है. वहीं पाकिस्तान का सुपर-12 में ही बाहर होने की कगार में थी, लेकिन किस्मत साथ देने की वजह से टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी है. हांलाकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भी न्यूजीलैंड को जबरदस्त शिकस्त दी है और फाइनल में पहुँच गई. अब रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जा रहा है.

Pakistan vs England T20 WC Final Playing XI

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान) , ऐलेक्स हेल्स, फिल साॅल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जाॅर्डन, क्रिस वोक्स , आदिल रशीद.

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह.

Also Read: ICC T20 World Cup 2024: कहां खेला जाएगा 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप, देखें वेन्यू और शेड्यूल


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story