खेल

रणजी ट्रॉफी में 120 रन ठोंकने वाले अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2023 में मुंबई इंडियंस खलने का मौका देगी?

रणजी ट्रॉफी में 120 रन ठोंकने वाले अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2023 में मुंबई इंडियंस खलने का मौका देगी?
x
Arjun Tendulkar IPL 2023 Mumbai Indians: अपने पहले रणजी मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 120 रनों की पारी खेली थी

Arjun Tendulkar IPL 2023 Mumbai Indians: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जिस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी मार दी थी वो मुकाम उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर तो हासिल नहीं कर पाए. मगर अब Arjun Tendulkar अपने पिता की राह पर चल पड़े हैं. अर्जुन ने हाल ही में अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में 120 रनों की पारी खेली है ऐसे में उनका इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन होना और IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से मैदान में उतरना पक्का लग रहा है.

वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर पिछले कई IPL सीजन से MI के स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. पिता सचिन तेंदुलकर भी MI के मेंटोर हैं मगर मुम्बई इंडियंस ने कभी अर्जुन को पिच में उतरने का मौका ही नहीं दिया। जबकि MI ने ऑक्शन में हमेशा अर्जुन को खरीदा है. वो बात अलग है कि उनकी बोली 20-30 लाख रुपए से ज़्यादा कभी नहीं हुई. MI छोड़कर अर्जुन को कोई दूसरी टीम लेना ही नहीं चाहती थी. लेकिन रणजी मैच के बाद उनका क्रिकेट करियर चमक सकता है.

क्या IPL 2023 में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर

Will Arjun Tendulkar play in IPL 2023: अर्जुन पिछले दो आईपीएल सीजन से MI का स्क्वाड रहे हैं. मगर उनकी इममच्योर परफॉर्मेंस के चलते उन्हें कभी मैदान में बैटिंग करने के लिए मौका नहीं मिला। मगर रणजी ट्रॉफी 2022-23 में गोवा की ओर से खेल रहे अर्जुन ने जब अपने डेब्यू मैच में 207 गेंदों में 120 रन मारे हैं तभी से IPL 2022 में खेलने के लिए उनकी दावेदारी बढ़ गई है. अर्जुन ने अपने पहले रणजी मैच में 16 चौके और 2 छक्के मारे थे.

बात दें की यह अर्जुन की पहली सेंचुरी नहीं थी उससे पहले भी उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 104 रन मारे थे और 3 विकेट भी लिए थे. लिस्ट A में अर्जुन ने अबतक 259 रन मारे हैं और 8 विकेट चटकाए हैं जबकि T-20 में उनका टोटल स्कोर 180 रन और 12 विकेट रहा है. अर्जुन तेंदुलकर ने इस बार रणजी ट्रॉफी के अलावा विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अच्छा परफॉर्म किया है.


Next Story