खेल

विराट कोहली का 45वां शतक: श्रीलंका के खिलाफ विराट के करियर की 73वीं सेंचुरी; विराट ODI में सचिन तेंदुलकर से 4 शतक पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड में बराबरी की

Aaryan Puneet Dwivedi
10 Jan 2023 7:45 PM IST
Updated: 2023-01-10 14:22:45
विराट कोहली का 45वां शतक
x

विराट कोहली का 45वां शतक

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का 45वां शतक: श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला, उन्होंने 87 गेंदों में 113 की पारी खेली.

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का 45वां शतक: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2023 की शानदार शुरुआत हुई है. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में पहले वनडे मैच में शतक जड़ दिया. यह शतक विराट के वनडे करियर का 45वां शतक है. जबकि इंटरनेशनल करियर में उनका 73वां शतक है.

विराट कोहली ने 80 गेंद में शतक पूरा किया 45वां शतक

विराट कोहली का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जमकर चला. कोहली ने 80 गेंदों में अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ दिया. विराट ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 87 गेंदों का सामना किया और 113 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्के लगाए. ख़ास बात यह है कि विराट ने पिछली पारी में भी इतने ही रन बनाए थें.

एक महीने के भीतर 2 शतक

एक महीने के भीतर विराट कोहली का वनडे में यह दूसरा शतक है. इसके पहले 10 दिसंबर 2022 को विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना 44वां शतक जड़ा था. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा था.

सचिन तेंदुलकर से 4 शतक पीछे, घरेलू धरती में बराबरी की

टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुट गई है. विराट कोहली का फॉर्म में वापस आना बेहतरीन संकेत है. मंगलवार को विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 45 वां शतक जड़ दिया. अब वे वनडे में सचिन तेंदुलकर (49 शतक) से महज 4 सेंचुरी दूर हैं. लेकिन उन्होंने घरेलू धरती में सचिन के शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सचिन और विराट दोनों ने ही घरेलू मैदान में 20 शतक लगाए हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर - 463 मैच, 49 शतक
  2. विराट कोहली - 266 मैच, 45 शतक
  3. रिकी पोंटिंग - 375 मैच, 30 शतक
  4. रोहित शर्मा - 236 मैच, 29 शतक
  5. सनथ जयसूर्या - 445 मैच, 28 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  1. सचिन तेंदुलकर - 664 मैच, 100 शतक
  2. विराट कोहली - 484 मैच, 73 शतक
  3. रिकी पोंटिंग - 560 मैच, 71 शतक

विराट कोहली के 45 वनडे शतक

  • 9 विरुद्ध वेस्टइंडीज (41 पारियां)
  • 9 विरुद्ध श्रीलंका (47)
  • 8 विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया (41)
  • 5 विरुद्ध न्यूजीलैंड (26)
  • 4 विरुद्ध बांग्लादेश (15)
  • 4 विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका (28)
  • 3 विरुद्ध इंग्लैंड (35)
  • 2 विरुद्ध पाकिस्तान (13)
  • 1 विरुद्ध ज़िम्बाब्वे (6)
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story