
शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'Jhoome Jo Pathaan' पर झूमें विराट कोहली और रवींद्र जडेजा, वीडियो वायरल

Virat Kohli - Ravindra Jadeja Hook Step Viral Video: भारत ने पहला टेस्ट मैच (IND Vs AUS 1st Test Match) पारी और 132 रन से जीत लिया है. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों इंडियन प्लेयर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहें हैं.
नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दौरान, भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी प्रसिद्ध गीत के हुक स्टेप का प्रयास किया. यह वीडियो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यानी शनिवार का बताया जा रहा है, दोनों प्लेयर्स के हुक स्टेप्स सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहें हैं.
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी के लिए मैदान पर आने की तैयारी कर रहे थे और वे बाउंड्री रोप के पास कप्तान रोहित शर्मा से बात करने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच विराट कोहली ने झूमे जो पठान गाने पर झूमना शुरू कर दिया और रवींद्र जडेजा भी उनके साथ झूमते नजर आएं.
विराट कोहली बल्ले से पहले मैच में जरूर कुछ कमाल नहीं दिखा पाएं, लेकिन उनका यह वीडियो उनके और शाहरुख खान फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें विराट कोहली ने नागपुर टेस्ट मैच में महज 12 रन बनाएं. जबकि रवींद्र जडेजा ने दोनो पारियों में कुल 7 विकेट लिए और 70 रन बनाए. टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 132 रन से जीत लिया.
देखें वायरल वीडियो
Kohli & Jadeja doing jhoome jo pathaan step? 😂❤️ #INDvsAUS #pathaan #ShahRukhKhan𓀠 #ViratKohli𓃵 #RavindraJadeja pic.twitter.com/089U6NjOwg
— Aarush Srk (@SRKAarush) February 11, 2023
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




