खेल

एक ओवर में 7 छक्के, दोहरा शतक; ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें ऋतुराज गायकवाड

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Nov 2022 4:42 PM IST
एक ओवर में 7 छक्के, दोहरा शतक; ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें ऋतुराज गायकवाड
x
Vijay Hazare Trophy 2022: महाराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने 159 गेंदों पर 220 रन बनाए. पारी के 49वें ओवर में एक ओवर में 7 छक्के लगाए है.

Vijay Hazare Trophy 2022: महाराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने लिस्ट-ए मैच में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए. पारी के 49वें ओवर में एक ओवर में 7 छक्के लगाए है. दोहरा शतक लगाते हुए यह ऐतिहासिक कारनामा गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी के महाराष्ट्र बनाम उत्तरप्रदेश (Maharashtra Vs Uttar Pradesh) मैच में किया है. इस पारी में ऋतुराज ने 10 चौके और 16 छक्के जमाए हैं.

सोमवार को उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए महाराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने लिमिटेड ओवर मैच में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. पारी के 49वें ओवर में गायकवाड ने 6 गेंदों में 7 छक्के जड़ दिए, इसके साथ ही उन्होंने तूफानी दोहरा शतक भी पूरा कर लिया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.36 रहा है.

एक ओवर में 43 रन

ऋतुराज गायकवाड उत्तरप्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह का सामना कर रहें थें. 49वें ओवर की पहली गेंद में उन्होंने ओवर का पहला छक्का ज्यादा, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद का भी उन्होंने ऐसा ही हश्र किया, पांचवी गेंद नो बॉल हो गई, इस पर भी गायकवाड ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद फिर दोनों गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए. इस तरह शिवा के ओवर की सात गेंदों में उन्होंने साथ छक्के लगाए हैं. इस ओवर में 7 छक्के और एक नो बॉल का रन जोड़ने पर कुल 43 रन बनाए गए हैं.

लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरी बार एक ओवर में 43 रन

लिस्ट ए क्रिकेट में यह अब तक का दूसरा मौका है जब एक ओवर में 43 रन बने हैं. इससे पहले 2018-19 में न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा हुआ था. तब सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज विलेम लुडिक ने एक ओवर में 43 रन दिए थे. उस ओवर में लुडिक ने दो नो-बॉल फेंके थे और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के दो बल्लेबाजों जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने मिलकर 6 छक्के जमाए थे. उस ओवर में 1 चौका और 1 सिंगल भी बना था.

महाराष्ट्र ने बनाया 330/5 का स्कोर

गायकवाड की इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 330 रन बनाए. गायकवाड ने इस पारी में ओपनिंग की थी. उनके अलावा महाराष्ट्र का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सका. अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन की पारी खेली. उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

UP टीम में IPL खेल चुके 4 गेंदबाज

ऐसा नहीं है कि गायकवाड ने किसी हल्की गेंदबाजी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस मैच में उतरी UP की टीम में IPL खेल चुके चार गेंदबाज मौजूद थे. इनमें अंकित राजपूत, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और करण शर्मा शामिल हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story