खेल

MS Dhoni 41st Birthday: आज है माही का 41वां जन्मदिन, पढ़ें धोनी के बारे में 20 अनसुने फैक्ट्स

MS Dhoni 41st Birthday
x
HBD MS Dhoni: ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं.

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: दिग्गज क्रिकेटर एवं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज यानी 7 जुलाई को 41वां बर्थडे है. महेंद्र सिंह धोनी केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में अपने कप्तानी, बैटिंग और कीपिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं. पूरे भारत में माही के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी को आज उनके करोड़ों फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं. आज माही के बर्थडे के दिन हम उनसे जुड़े लेकर आए हैं. आइए जानते हैं..

MS Dhoni Facts:

  1. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट 350 मंडे और 98 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.
  2. यह बहुत कम लोगों को मालूम हुआ कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के पहले और एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती है.
  3. 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक वनडे मैच में 10 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे.
  4. बता दें कि इसी मैच में माही ने 183 रनों के साथ एक विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च स्कूल का रिकॉर्ड भी बनाया था.
  5. महेंद्र सिंह धोनी भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले पहले कप्तान है.
  6. बता दें की 2013 में एमएस धोनी ने भारत को लगातार छह टेस्ट मैच जीत दिलाई, जो भारत के लिए एक रिकॉर्ड

  7. माही ने अभी तक 10 आईपीएल फाइनल मैच खेले हैं. जिनमें से 9 सीएसटी के लिए और एक्शन राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला गया था.
  8. महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमीयर लीग के इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान है. बता दें कि इन की कप्तानी में चेन्नई ने 4 ट्रॉफी को अपने नाम किया है.
  9. क्या आपको पता है कि इंटरनेशनल सफल खिलाड़ी होने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी ने कभी रणजी ट्रॉफी या कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं जीता.
  10. 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल पुरस्कार से नवाजा गया था.
  11. महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है.
  12. क्या आपको पता है महेंद्र सिंह धोनी की बहन के अलावा एक भाई भी है लेकिन माही पर बनी फिल्म में उन्हें नहीं बताया गया.
  13. महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप में 30 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
  14. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी बनने में 100 से अधिक स्टंपिंग करने वाले इकलौते विकेटकीपर.
  15. इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के रूप में 332 मैच खेलने वाले एमएस धोनी एकमात्र खिलाड़ी है.
  16. महेंद्र सिंह धोनी 300 करोड़ रुपये की वार्षिक ब्रांड वैल्यू दर्ज करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे.
  17. महेंद्र सिंह धोनी को 2009 में पद्म श्री पुरस्कार और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  18. माही ने आईपीएल में बतौर कप्तान 100 से अधिक मैच जीते हैं.
  19. इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी इंडियन रेलवे में टिकट चेकर (टीसी) थे.
  20. जनवरी 2019 में महेंद्र सिंह धोनी 10000 वनडे रन बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने थे.


Next Story