खेल

सात समंदर पार कर शादी करने पहुंचा यह विदेशी दिग्गज क्रिकेटर, भारतीय महिला से रचाया विवाह

Glen Maxwell Marriage
x
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारतीय लड़की से रचाया विवाह

Glen Maxwell Marriage News, Glen Maxwell wife name, ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय पत्नी का नाम क्या है: सात संमदर पार करके एक दुल्हा भारत पहुंचा और यहां के रीति रिवाजों के तहत शादी करके दुल्हन को अपना बना लिया। इस शादी में लड़की के घर वालों के साथ ही रिश्तेदार न सिर्फ शामिल हुए बल्कि विदेशी दुल्हे को देखने के लिए लोगो में उत्सकुता रही।

ऑस्ट्रेलिया का है दिग्गज क्रिकेटर

खबरों के तहत भारतीय लड़की से शादी रचाने वाला दुल्हा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) है। (Glen Maxwell wife name) वे अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने चेन्नई में तमिल रीति-रिवाजों के साथ रविवार को शादी की है।

शोसल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

विदेशी दुल्हा यानि कि क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन (Vini Raman) के शादी समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हा-दुल्हन शादी को लेकर काफी खुस नजर आ रहे है और उनकी जोड़ी काफी सुन्दर लग रही है।

भारतीय पोषाक में था दुल्हा

जो फोटो वायरल हो रही है उसके तहत दुल्हा बने क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह भारतीय पोषाक में नजर आ रहे है। उन्होने शेरवानी और तमिल पोषाक पहन कर शादी की रस्में पूरी किए है।

11 करोड़ में बिके है ग्लेन मैक्सवेल

इस साल आईपीएल में मैक्सवेल आरसीबी की ओर से खेल रहे हैं लेकिन शादी की वजह से अभी वह टीम से दूर हैं। 11 करोड़ की बोली में रिटेन किए गए मैक्सवेल जल्द ही खेल के मैदान में नजर आऐगे।

Next Story