खेल

T-20 World Cup 2022 का शेड्यूल जान लीजिये, एक बार फिर पाकिस्तान के साथ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

T-20 World Cup 2022 का शेड्यूल जान लीजिये, एक बार फिर पाकिस्तान के साथ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
x
T-20 World Cup 2022: पिछली बार जब UAE में मैच हुआ था तब भी इंडिया क्रिकेट टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था और फिर से यही होने वाला है

T-20 World Cup 2022: साल 2022 की शुरुआत से T-20 World Cup 2022 के शुरू होने का बिगुल बज गया है, ICC ने T-20 World Cup 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमे इंडियन क्रिकेट टीम का पहला मैच एक बार फिर पाकिस्तान के साथ होगा, आपको याद होगा कि T-20 World Cup 2020 में भी इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से हुआ था जिसमे इंडिया बहुत बुरी तरह हार गई थी।

शेड्यूल जानने से पहले एक डाउट क्लियर कर देते हैं,बहुत लोगों को ये समझ में नहीं आता कि साल 2021 में जो T-20 World Cup हुआ उसे T-20 World Cup 2020 क्यों कहते हैं और 2022 में जो T-20 World Cup होना है उसे T-20 World Cup 2022 क्यों कहा जा रहा है। क्या है कि ICC का कैलेंडर थोड़ा अलग है। T-20 World Cup हर 2 साल में होता है, वर्ष 2020 में महामारी ने हुसियारी मार दी और मैच ही नहीं हो पाया, इसी लिए जब 2021 में मैच हुआ तो उसका नाम T-20 World Cup 2020 किया गया। और 2022 में भी T-20 World Cup शेड्यूल था इसी लिए इसका नाम T-20 World Cup 2022 ही है। अभी भी समझ में नहीं आया है तो ज़्यादा दिमाग ना लगाइये, छोड़िये रहने दीजिये।

कहां होगा T-20 World Cup 2022

इस बार T-20 World Cup 2022 ऑस्ट्रेलिया में होगा जिसमे भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा।

कब से शुरू होगा T-20 World Cup 2022

ICC ने बताया है कि T-20 World Cup 2022 का आगाज 16 अक्टूबर 2022 से होगा। 23 अक्टूबर को भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा। वहीं फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। टोटल 45 मैच होंगे जो ऑस्ट्रेलिया के 7 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।

ये पूरी लिस्ट देख लीजिये बात खतम..




Next Story