खेल

IND Vs ENG, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2023 LIVE: 11 रन से इंग्लैंड की जीत, ऋचा घोष ने नाबाद 47 रन बनाए

Aaryan Puneet Dwivedi
18 Feb 2023 9:45 PM IST
Updated: 2023-02-18 16:29:38
IND Vs ENG, Womens T-20 World Cup 2023 LIVE
x

IND Vs ENG, Women's T-20 World Cup 2023 LIVE

IND Vs ENG, Women's T20 WC 2023 LIVE: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीका के केबेरा में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।

IND Vs ENG, Women's T20 WC 2023 LIVE: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीका के केबेरा में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहली पारी में इंग्लैंड ने 151 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट पर 140 रन बना सकी, इंग्लैंड ने यह मैच 11 रन से जीत लिया है। भारत की तरफ से सबसे अधिक स्कोर 52 स्मृति मंधाना और 47 नाबाद ऋचा घोष ने बनाए। यह भारत की वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में पहली हार है अंक तालिका में भारत दूसरे तो इंग्लैंड पहले स्थान पर आ गई है भारत का अगला मुकाबला आयरलैंड के साथ होना है

भारत की प्लेइंग-11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

हीथर नाइट (कप्तान), सोफिया डंकली, डेनी व्याट, एलीस कैप्सी, नैटली सीवर-ब्रंट, एमी जोन्स, केथरीन सीवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लौरेन बेल।

Live Updates

  • 18 Feb 2023 9:45 PM IST

    IND Vs ENG, विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2023 LIVE

    ऐसे गिरे भारत के विकेट...

    1. पहला: शेफाली वर्मा चौथे ओवर में 11 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें लौरेन बेल ने केथरीन सीवर के हाथों कैच आउट कराया।
    2. दूसरा : 10वें ओवर की पहली बॉल पर जेमिमा रोड्रिग्ज कैच आउट हुईं। उन्हें सारा ग्लेन ने लॉन्ग ऑन पर केथरीन सीवर के हाथों कैच आउट कराया। जेमिमा ने 16 बॉल पर 13 रन बनाए।
    3. तीसरा : 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर कप्तान हरमनप्रीत कौर कैच आउट हुईं। सोफी एक्लेस्टन की बॉल पर वह आगे निकलकर शॉट खेलना चाह रही थी। लेकिन, कवर्स पर एलीस कैप्सी के हाथों कैच हो गईं। उन्होंने 6 बॉल पर 4 रन बनाए।
    4. चौथा : 16वें ओवर में स्मृति मंधाना आउट हुईं। उन्हें सारा ग्लेन ने आखिरी बॉल पर लॉन्ग ऑन पर नैटली सीवर के हाथों कैच कराया। मंधाना ने 41 बॉल पर 52 रन बनाए।
    5. पांचवां: 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर दीप्ति शर्मा रन आउट हो गईं। उन्होंने 9 बॉल पर 7 रन बनाए।
  • 18 Feb 2023 9:41 PM IST

    IND Vs ENG, Women's T-20 World Cup 2023 LIVE:

    11 रन से इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया है. 

  • 18 Feb 2023 9:40 PM IST

    IND Vs ENG, Women's T-20 World Cup 2023 LIVE:

    भारत को 1 गेंद में 12 रन चाहिए. घोष क्रीज पर!

  • 18 Feb 2023 9:40 PM IST

    IND Vs ENG, Women's T-20 World Cup 2023 LIVE:

    भारत को 2 गेंद में 14 रन चाहिए. घोष का 72 मीटर लम्बा छक्का!

  • 18 Feb 2023 9:39 PM IST

    IND Vs ENG, Women's T-20 World Cup 2023 LIVE:

    भारत को 3 गेंद में 20 चाहिए.

  • 18 Feb 2023 9:35 PM IST

    IND Vs ENG, विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2023 LIVE - मुश्किल में इंडिया, दीप्ति शर्मा आउट!

    टारगेट 152 ...! भारत को जीत के लिए 6 गेंदों में 31 रन की चाहिए. दीप्ति शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गई हैं. ऋचा घोष और पूजा वस्त्रकार क्रीज पर हैं. स्कोर 121/5

  • 18 Feb 2023 9:29 PM IST

    IND Vs ENG, विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2023 LIVE - मुश्किल में इंडिया, स्कोर 118/4 (18)

    टारगेट 152 ...! भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 34 रन की दरकार है. ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं. इसके पहले स्मृति मंधाना 52 रन बनाकर ग्लेन की बॉल में ब्रंट को कैच दे बैठीं.

  • 18 Feb 2023 9:26 PM IST

    IND Vs ENG, विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2023 LIVE - मंधाना आउट!

    स्मृति मंधाना 52 रन बनाकर ग्लेन की बॉल में ब्रंट को कैच दे बैठीं। टीम इंडिया को अभी जीत के लिए 24 गेंद में 47 रन चाहिए।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story