
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को T20 की कप्तानी सौंपने का सुझाव दिया, जानिए कैसा है हिटमैन का कैप्टेंसी में रिकॉर्ड...

रोहित शर्मा-विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर रहें विराट कोहली (Virat Kohli) ने T20 से कप्तानी छोड़ने का ऐलान गुरुवार को किया है. इसके साथ ही उन्होंने T20 फॉर्मेट की कैप्टेंसी उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपने का सुझाव दिया है.
रोहित शर्मा होंगे अगले कप्तान?
कप्तानी छोड़ने के फैंसले को लेकर विराट कोहली ने BCCI को अवगत करा दिया है. साथ ही T20 फॉर्मेट में हिटमैन रोहित शर्मा को कप्तानी सौपने का सुझाव भी बीसीसीआई को दिया है. लंबे समय से सीमित ओवरों की कप्तानी रोहित शर्मा को देने की मांग भी की जा रही थी. वहीं विराट के इस फैंसले के बाद रोहित शर्मा टी20 में कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार भी हैं. माना जा रहा है विराट की सुझाव को मानते हुए BCCI वर्ल्ड कप के बाद T20 की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप देगा.
कैसा है रोहित शर्मा की कप्तानी का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने के साथ अपने साथी और टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा के लीडरशिप की तारीफ़ भी की है. रोहित ने बतौर कप्तान 19 टी20 मैचों में टीम इंडिया का जिम्मा सम्हाला है. जिसमें से भारत को 15 मैचों में जीत और महज 4 में हार का सामना करना पड़ा है. रोहित की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 78.94 रहा है.
45 T-20 मैचों में विराट ने कप्तानी की
विराट कोहली अब तक 45 T-20 मैचों की कप्तानी कर चुके हैं. जिसमें से 25 मैचों में टीम इंडिया को जीत एवं 14 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 2 मुकाबले टाई एवं दो मुकाबले बेनतीजा रहें हैं. विराट की कप्तानी में भारत के जीत का प्रतिशत 65.11 रहा है.
IPL के सबसे सफल कप्तान
34 वर्षीय रोहित शर्मा IPL (indian premier league) में भी सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने IPL में 123 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कप्तानी की है. जिसमें से MI को 72 मुकाबलों में जीत एवं 47 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 4 मुकाबले टाई रहें हैं. बतौर कप्तान IPL में उनकी जीत का प्रतिशत 60.16 रहा है. यही नहीं, उन्होंने बतौर कप्तान मुंबई इंडियन को साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब भी जिताया था. मुंबई इंडियंस IPL में सबसे ज्यादा (5 बार) टाइटल जीतने वाली टीम है.
T20 में शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक ज्यादा है. 6 नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज खिलाफ उन्होंने 66 गेंदों में 111 रन बनाए थें. इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 71 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




