खेल

पहले टी20 मैच में NZ की जीत: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, काम न आई सुंदर की हाफ सेंचुरी

Neelam Dwivedi
27 Jan 2023 10:49 PM IST
IND VS NZ 1st T20
x

IND VS NZ 1st T20

IND VS NZ 1st T20: न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया है और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

IND VS NZ 1st T20: न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया है और 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

पहला टी20 मैच रांची में खेला गया. रांची में टीम इंडिया कभी कोई टी 20 मैच नहीं हारी, लेकिन यह रिकॉर्ड टूट गया. न्यूजीलैंड ने रांची टी20 मैच में टीम इंडिया को 21 रनों के अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी है.

धोनी के शहर रांची में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया. उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को तय ओवर में 155 पर रोक लिया. कीवी टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर रहे. मिचेल ने 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली. जबकि मिचेल सेंटनर ने चार ओवर में एक मेडन सहित 11 रन देकर दो विकेट चटकाए.

हार के कारण

1. आखिरी ओवर में 27 रन पहली पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटाए. डेरिल मिचेल ने उनकी पहली 3 गेंदों पर ही 3 छक्के जड़ दिए. अगर ये रन नहीं बनते तो भारत को जीत के लिए कम टारगेट मिलता.

2. टॉप ऑर्डर फ्लॉप 177 रन के टारगेट में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया. शुभमन गिल 7 और ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, राहुल त्रिपाठी भी शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए.

3. टॉस जीतकर गेंदबाजी लेना भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच को नजरअंदाज किया और टॉस जीतकर बॉलिंग चुन ली. पिच में स्पिनर्स को मदद मिली. अगर पहले बैटिंग करते तो बड़ा स्कोर बना कर न्यूजीलैंड को दबाव में ला सकते थे. सेकेंड इनिंग में स्पिनर्स को और ज्यादा मदद मिली और भारत टारगेट हासिल नहीं कर सका.

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

पहला : दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया.

दूसरा : जैकब डफी ने राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे ड्वेन कॉन्वे के हाथों कैच कराया.

तीसरा : चौथे ओवर की पहली बॉल पर मिचेल सेंटनर ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया.

चौथा : सूर्या 12वें ओवर की चौथी बॉल पर एलेन को कैच दे बैठे. उन्हें ईश सोढ़ी ने आउट किया.

पांचवां : 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर पंड्या को ब्रेसवेल ने कैच एंड बोल्ड किया.

छठा : हुड्‌डा को सेंटनर के कॉन्वे के हाथों स्टंपिंग कराया.

सातवां : शिवम मावी रन आउट हुए.

आठवां : कुलदीप यादव को लोकी फर्ग्युसन को बोल्ड कर दिया.

अब न्यूजीलैंड की पारी...

न्यूजीलैंड ने बनाए 176 रन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए. ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने 52 रन का योगदान दिया. फिन एलेन ने 35 रन की आतिशी पारी खेली.

भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट

पहला : सुंदर ने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया.

दूसरा : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर सुंदर ने मार्क चैपमैन को कैच एंड बोल्ड किया.

तीसरा : ग्लेन फिलिप्स 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर सूर्या को कैच दे बैठे. उन्हें कुलदीप ने आउट किया.

चौथा : ड्वेन कॉन्वे को अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हुड्‌डा के हाथों कैच कराया.

पांचवां : माइकल ब्रेसवेल रन आउट हुए. उन्हें ईशान किशन ने चलता किया.

छठा : 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम मावी ने मिचेल सेंटनर को राहुल यादव के हाथों कैच कराया.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story