खेल

MS Dhoni को BCCI ने INDIA TEAM से बाहर कर दिया !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:16 AM GMT
MS Dhoni को BCCI ने INDIA TEAM से बाहर कर दिया !
x
पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। MS Dhoni ने जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। MS Dhoni ने जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। BCCI ने उन्हें कुछ समय पहले केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया था। BCCI ने MS Dhoni को अब एक और झटका देते हुए चुनिंदा प्रमुख खिलाड़ियों में स्थान नहीं दिया।

BCCI के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) फॉलोअर्स हो गए। इस पर BCCI ने शनिवार को 9 महिला और पुरुष क्रिकेटरों के फोटो लगाते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। बीसीसीआई ने फोटो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और महिला क्रिकेटरों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को शामिल किया। इस फोटो का कैप्शन दिया गया- '13 मिलियन लोगों की मजबूत फैमिली। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' जानकारों का मानना है कि बीसीसीआई ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों की 'टीम' में धोनी को जगह नहीं देकर यह संकेत दिया है कि उनका समय निकल चुका है।

इस फोटो में MS Dhoni को जगह नहीं दी गई जिससे फैंस नाराज हो गए और उन्होंने इसी पेज पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। एक यूजर ने लिखा, ओय, धोनी कहां हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'धोनी के बिना भारतीय टीम कुछ भी नहीं है।'

IPL 2020 नहीं हुआ तो महेंद्रसिंह धोनी की वापसी मुश्किल

महेंद्रसिंह धोनी को भले ही बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया है लेकिन भारतीय टीम में वापसी के उनके दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। टीम इंडिया के चीफ कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर धोनी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। इस साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप होना है। अब यदि कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story