खेल

MP के विवेक को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

MP के विवेक को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Vivek Sagar) अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) से सम्मानित किए जायेंगे..

MP Hockey Player Vivek Sagar Arjun Award News: टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में भारत का परचम लहराने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Hockey Player Vivek Sagar) को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) से सम्मानित करने जा रहे। उनकों यह अवार्ड 13 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। जैसे ही जानकारी सामने आई तो खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल यह अवार्ड अच्छा खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। जिसमें 15 लाख रूपए नकदी सहित प्रशंसा प्रमाण पत्र आदि खिलाड़ी को दिए जाते है।

भारत को दिलाया था ब्रॉन्ज मेडल

विवेक सागर ने टोक्यों में खेले गए ओलिंपक मे न सिर्फ हॉकी में अच्छा प्रदर्शन किया था बल्कि बेहतर गोल करके इंडिया को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाए थें। लग्बे अर्से बाद हॉकी खेल में भारत को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। यही वजह है कि इस खिलाड़ी का अब सरकार अर्जुन अवार्ड देने जा रही है।

मध्यप्रदेश के रहने वाले है विवेक

मध्यप्रदेश के इटारसी के छोटे से गांव चांदौन के विवेक सागर प्रसाद रहने वाले है। ज्ञात हो कि एमपी सरकार ने खेल में अच्छे प्रदर्शन एवं इस अवार्ड के लिए विवेक सागर को डीएसपी पद की नौकरी से नवाजा था। इतना ही नही उन्हे एमपी सरकार ने भी पुरस्कृत किया था। तो वही अब भारत सरकार उन्हे अर्जुन अवार्ड के लिए चुना है। विवेक सागर की इस सफलता से खेल के क्षेत्र में न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि नर्मदांचल का नाम गौरवान्वित होगा।

Next Story